Gen Z के चहेते रैपर बालेन शाह बनेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री ? कुल संपत्ति और लव स्टोरी जान उड़ जाएंगे होश

नेपाल की सियासत इस समय संकट में है। Gen Z ने क्रांति का माहौल बना दिया है। जगह-जगह पर आग और भड़कती क्रोध की ज्वाला देखी जा सकती है। नेपाल के बिगड़ते माहौल को देखते हुए 9 सितंबर को केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब प्रधानमंत्री के रिक्त पद को देखते हुए काठमांडू के मेयर बालेन शाह का नाम काफी चर्चाओं में आ गया है। बता दें कि बालेन का नाम ना सिर्फ राजनीति में तेज है बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी उनका काफी नाम है वह रैपर भी हैं। बालेन शाह पॉपुलेरिटी की लिस्ट में काफी आगे हैं जिसे वजह से उनका नाम खूब सुर्खियां बटोर रहा है। चलिए जानते हैं कि कौन हैं बालेन शाह कितनी है इनकी संपत्ति और कैसी है लव स्टोरी।
कितनी है बालेन शाह की आय
जेन जेड के मसीहा कहे जाने वाले बालेन शाह की कमाई को लेकर बात करें तो बताया जाता है कि बालेन की अच्छी खासी नेटवर्थ है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक बालेन की नेटवर्थ 5 से 6 करोड़ नेपाली रुपये हो सकती है। बता दें कि बालेन शाह काठमांडू के मेयर के पद पर आसीन हैं उनकी मासिक आए 46 हजार रुपये है, लेकिन बता दें कि इससे दो गुना ज्यादा बालेन शाह की कमाई रैपिंग से और उनके पेशे इंजीनियरिंग से होती है। बता दें कि बालेन शाह की खुद की कंपनी भी है जिसका नाम Balen Consulting and Construction Pvt. Ltd. है बालेन इस कंपनी के MD हैं।
म्यूजिक इंडस्ट्री का भी हैं बड़ा नाम
बालेन शाह जाने माने रैपर भी हैं। उन्होंने कई रियलिटी शोज, म्यूजिक वीडियो किए हैं जिस वजह से उन्हें काफी पॉपुलेरिटी मिली। इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। म्यूजिक और सोशल मीडिया से भी बालेन की अच्छी खासी अर्निंग हो जाती है।
बड़ी ही रोमांटिक है बालेन शाह की लव स्टोरी
बता दें कि बालेन शाह ने सबीना काफले से साल 2018 में शादी की थी। बता दें कि सबीना लेखिका हैं। वह प्रेम कविताएं लिखती हैं और उन्हीं कविताओं पर बालेन शाह का दिल आ गया था। साल 2017 में पहली बार बालेन शाह ने सबीना को देखा था और पहली बार सबीना को देखने के बाद ही बालेन शाह अपना दिल हार बैठे थे। बालेन ने पहले ही अपने रिश्तेदारों को कह दिया था कि सबीना मेरी ताकत हैं। साल 2023 में सबीना ने बेटी को जन्म दिया था। हालांकि अभी तक कपल ने अपनी बेटी का नाम रिवील नहीं किया है।
शुरू हुआ राजनीति में सफर
बता दें कि 2022 में बालेन शाह को काठमांडू का मेयर चुना गया था। जिसके बाद से ही वह Gen Z के हीरो कहलाने लगे थे। वहीं अब जब उनका नाम प्रधानमंत्री को लेकर सामने आ रहा है ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि फिर शायद कुछ हालात सुधरें।


Click it and Unblock the Notifications