Archita Phukan अचानक क्यों बन गईं अमीरा इश्तारा? बोल्ड वीडियोज वायरल होने के बाद लिया चौंकाने वाला फैसला

Archita Phukan AI controversy: अर्चिता फुकन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक साड़ी में बोल्ड वीडियो और अमेरिकी एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई। लेकिन अब जो सच सामने आया है, उसने सभी को हैरान कर दिया है।
दरअसल, ये सारी तस्वीरें और वीडियो असली नहीं थे, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाए गए थे। अब इस मामले में एक बड़ा मोड़ तब आया जब अर्चिता के एक्स बॉयफ्रेंड को इन फर्जी तस्वीरों और वीडियो को बनाकर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विवाद के बीच अर्चिता ने बदला इंस्टाग्राम नाम
विवाद के बाद एक और चौंकाने वाली बात सामने आई- अर्चिता फुकन ने अपना इंस्टाग्राम यूजरनेम बदल लिया है। पहले उनका प्रोफाइल 'बेबीडॉल आर्ची' के नाम से जाना जाता था, जो काफी वायरल हुआ था। लेकिन अब उन्होंने खुद को 'अमीरा इश्तारा' के नाम से रीब्रांड कर लिया है।
नाम बदलने की वजह उन्होंने पब्लिकली तौर पर नहीं बताई है, लेकिन टाइमिंग सब कुछ कह रही है। यह फैसला तब आया जब AI से बनाई गई फर्जी तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया और दुनिया भर में चर्चाओं को जन्म दिया।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यूजर्स अब ये सवाल कर रहे हैं कि क्या अर्चिता का नाम बदलना उनकी पहचान को फिर से स्थापित करने की कोशिश है? या क्या यह सिर्फ ब्रांडिंग का एक नया तरीका है? कुछ लोगों का कहना है कि 'अमीरा इश्तारा' एक ऐसा नाम लगता है जो उनके करियर के नए चैप्टर की ओर इशारा करता है-कुछ रहस्यमयी और अलग।
एक्स बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
13 जुलाई को असम पुलिस ने अर्चिता के पूर्व प्रेमी प्रतीम बोरा को तिनसुकिया जिले से गिरफ्तार कर लिया। उस पर आरोप है कि उसने अर्चिता की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर AI से अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें इस तरह पोस्ट किया जैसे वे अर्चिता ने खुद शेयर किए हों।
ये गिरफ्तारी अर्चिता की शिकायत के बाद हुई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी इमेज को खराब करने की नीयत से उनके नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो बनाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि इन तस्वीरों और वीडियो से उनका कोई लेना-देना नहीं है और कोई व्यक्ति उन्हें जानबूझकर टारगेट कर रहा है।
पुलिस की जांच में सामने आया सच
शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आखिरकार प्रतीम बोरा को हिरासत में ले लिया गया। जांच में सामने आया कि उसने ही ये सभी डिजिटल सामग्री तैयार की और सोशल मीडिया पर पोस्ट की।
कौन हैं अर्चिता फुकन?
अर्चिता असम की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज़ और ग्लैमरस पोस्ट के लिए जानी जाती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनका एक कथित सेक्स वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिससे अफवाहें फैलीं कि वह अमेरिकी एडल्ट इंडस्ट्री का हिस्सा बन गई हैं। हालांकि अर्चिता ने इन सभी दावों को खारिज किया है।


Click it and Unblock the Notifications
