कौन हैं अश्विनी भिड़े? BMC की पहली महिला कमिश्नर बनकर रच दिया इतिहास..
Who is Ashwini Bhide: महाराष्ट्र से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां की सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसको हमेशा याद रखा जाएगा। दरअसल सरकार ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का नया कमिश्ननर चुना है वो कोई पुरुष नहीं बल्कि महिला है।

ये फैसला ऐतिहासिक इसलिए है क्योंकि इसके पहले कभी कोई महिला बीएमसी कमिश्नर नहीं बनी है। सरकार के फैसले के मुताबिक अश्विनी भिडे वो पहली महिला हैं जो कि बीएमसी की कमिश्नर बनी हैं। ऐसे में लोग उनको लेकर कुछ बातें जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन हैं और उनकी उम्र क्या है?
First Lady BMC Commissioner: कौन हैं अश्विनी भिड़े?
अश्विनी भिड़े कोई मामूली शख्सियत नहीं हैं। उन्होने साल 1995 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। वो इस बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इस वक्त वो बीएमसी के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं।
इसके पहले भी उन्होने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर काम किया है और शानदार प्लानिंग के लिए जानी जाती हैं। लेकिन फिलहाल वो बीएमसी कमिश्नर बनने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 31 मार्च 2026 को भूषण गगरानी का कार्यकाल समाप्त हुआ जिसके बाद उन्होने कार्यभार संभाला है। कहा जा रहा है कि अब वो 2030 तक बीएमसी कमिश्नर के पद पर तैनात रहेंगी।
Ashwini Bhide Age: कितने साल की हैं बीएमसी की नई कमिश्नर
जैसे ही उनको कमिश्नर के पद पर बिठाया तो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लेकर बाढ़ आ गई। बता दें कि अश्विनी 55 साल की हैं। उनका जन्म 25 मई 1970 को मुंबई के सांगली में हुआ था। मुंबई में अश्विनी काफी मशहूर हैं और सीएम देवेंद्र फडणवीस के खास लोगों में से एक हैं। देखने वाली बात होगी कि उनके कार्यकाल में क्या क्या बदलाव बीएमसी को लेकर देखने को मिलते हैं। बीएमसी पूरी मुंबई के काम को देखती है और काफी मशहूर है।


Click it and Unblock the Notifications















