Trending: अशोक खारत के वीडियो हुए लीक, 58 अश्लील वीडियो से मचा हड़कंप , जानिए पूरा मामला
Who is Ashok Kharat Nashik Rape Case: महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर खुद को आध्यात्मिक गुरु, न्यूमरोलॉजिस्ट और एस्ट्रोलॉजर बताने वाले 67 वर्षीय अशोक खारत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर एक 35 वर्षीय महिला ने कई वर्षों तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पहले बनाया भरोसा फिर किया गलत काम
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने आध्यात्म और किसी खास पूजा-पाठ के नाम पर उसका भरोसा जीता और फिर उसी का फायदा उठाकर उसे बार-बार शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इस मामले में सरकारवाड़ा पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।
रह चुका है मर्चेंट नेवी में अधिकारी
जानकारी के मुताबिक, खारत पहले मर्चेंट नेवी में अधिकारी रह चुका है और खुद को "कैप्टन" कहकर परिचित कराता था। नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में उसका दफ्तर था, जहां वह खुद को चमत्कारी शक्तियों वाला व्यक्ति बताकर लोगों की पर्सनल प्रॉब्लम का समाधान करने का दावा करता था। इसी छवि के चलते उसने कई प्रभावशाली लोगों और राजनैतिक हस्तियों तक अपनी पहुंच बना ली थी।
महिला ने लगाए ये गंभीर आरोप
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे नशीले पदार्थ देकर, डर और मानसिक दबाव बनाकर कथित 'रिचुअल' के नाम पर उसका शोषण किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वह कई महिलाओं को इसी तरह अपने जाल में फंसा सकता था।
पेन ड्राइव में 58 आपत्तिजनक वीडियो
जांच के दौरान पुलिस को उसके दफ्तर से छिपे हुए कैमरे मिले हैं। साथ ही एक पेन ड्राइव भी बरामद की गई है, जिसमें 58 आपत्तिजनक वीडियो होने की बात कही जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इन वीडियो की सत्यता और उनमें शामिल लोगों की पहचान की पुष्टि की जा रही है, क्योंकि मामला एक से अधिक पीड़ितों से जुड़ा हो सकता है।
तेजी से चल रही है जांच
पुलिस ने इस पूरे मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। टीम इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या इस मामले में और लोग शामिल हैं, कितनी महिलाओं को निशाना बनाया गया और इस कथित शोषण का दायरा कितना बड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications











