कौन हैं यूट्यूबर अरुण पंवार? जिसने शादी में लिया 71 लाख कैश और 21 तोले सोने का दान
Arun Panwar wedding controversy: सोशल मीडिया पर इन दिनों अरुण पंवार से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है। यह वीडियो उनकी शादी का बताया जा रहा है, जिसमें एक समारोह के दौरान 71 लाख रुपये कैश और 21 तोला सोना दिए जाने की बात सामने आई है।

वीडियो में दावा किया गया कि यह दहेज नहीं बल्कि 'दान' है, लेकिन इस सफाई को लोग आसानी से स्वीकार नहीं कर पाए। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
क्यों सुर्खियों में हैं अरुण पंवार?
वीडियो वायरल होते ही अरुण पंवार को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने कमेंट्स में नाराज़गी जताते हुए इसे खुले तौर पर दहेज से जोड़ा। कुछ लोगों ने तंज कसते हुए लिखा कि दूल्हे की "कीमत" लगा दी गई, जबकि कई ने यह सवाल उठाया कि दुल्हन और उसके परिवार को आखिर क्या मिला।
इसके अलावा, अरुण पंवार ने अपनी शादी से जुड़े कई और वीडियो और तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें शादी का शाही अंदाज साफ नजर आता है। यही वजह है कि लोगों का गुस्सा और ज्यादा भड़क गया।
कौन हैं अरुण पंवार?
अरुण पंवार एक मशहूर ऑटोमोबाइल कंटेंट क्रिएटर हैं। यूट्यूब पर उनका चैनल काफी पॉपुलर है, जहां उनके 24 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। फेसबुक पर भी उन्हें करीब एक लाख लोग फॉलो करते हैं। वह कार और बाइक से जुड़े रिव्यू और जानकारीपूर्ण वीडियो बनाते हैं, जो ऑटोमोबाइल लवर्स के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। उनकी यही लोकप्रियता इस वीडियो के तेजी से वायरल होने की बड़ी वजह बनी।
अरुण पंवार की पढ़ाई और करियर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण पंवार ने BCA की पढ़ाई की है। उन्होंने साल 2019 में यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा था। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोगों तक पहुंचने लगे और आज वह एक सफल यूट्यूबर के तौर पर पहचाने जाते हैं। कहा जाता है कि वह अपने चैनल से हर महीने लाखों रुपये की कमाई करते हैं।
अरुण पंवार की पर्सनल लाइफ
अरुण पंवार की पत्नी का नाम तिथि है। वह पेशे से डॉक्टर हैं और उनके पास MBBS की डिग्री है। शादी की तस्वीरें और वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसकी वजह से अरुण पंवार लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











