..................... who is Anita Bishnoi rajasthan based social media influencer eat poison after trolling clothes video - Hindi Filmibeat

कौन हैं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता बिश्नोई? कपड़ों वाले विवाद के बाद खा लिया जहर, शेयर किए वीडियो

Anita Bishnoi Tries To Commit Suicide: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता बिश्नोई कपड़ो को लेकर एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में आ गई थीं। अब अनीता बिश्नोई के जहर खाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि अनीता बिश्नोई सोशल ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग से परेशान होकर जहर खाने की कोशिश की है।

Anita Bishnoi Tries To Commit Suicide

कौन हैं अनीता बिश्नोई

अनीता बिश्नोई को खेती के वीडियो ने सोशल मीडिा पर काफी मशहूर कर दिया था। असल में लाठी गांव की रहने वाली अनीता अभी जोधपुर में रहती हैं। उनके पति दीनाराम बिश्नोई लाठी में खेती और ट्यूबवेल पर काम करते हैं। अनीता खेतों में अपने पति की मदद करती हैं। उन्होंने खेती के अलग-अलग कामों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जैसे ट्रैक्टर चलाना, जुताई करना, फसल बोना, फसलों की सिंचाई करना और फसल काटना। उनके इन देसी और साहसिक वीडियो को बहुत पसंद किया गया, जिससे वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गईं।

अनीता बिश्नोई का विवाद

विवाद की शुरूआत कुछ दिन पहले हुई, जब अनीता ने महिलाओं के छोटे कपड़ों और आधुनिक पहनावे को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके सामने आने के बाद उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स के जरिए लगातार काफी ट्रोल किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने ये कदम उठाया है। हालांकि अमनीता ने सोशल मीडिया पर किसी से ना डरने की बात भी कही थी। पति के कहने पर भी अनीता ने इस मामले की रिपोर्ट नहीं की थी।

अनीता बिश्नोई ने खाया जहर

जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की घटना से कुछ समय पहले अनीता ने सोशल मीडिया पर दो बेहद परेशान करने वाली पोस्ट डाली थीं। उन्होंने लिखा कि उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है और वह कोई गलत कदम उठा सकती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया परिवार और भाइयों से राय भी मांगी थी।

दो पोस्ट शेयर करने के बाद खाया था जहर

पहली पोस्ट के एक-दो घंटे बाद उन्होंने एक और पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा- अब आपकी बहन वापस नहीं आएगी। इस आखिरी पोस्ट के कुछ ही देर बाद उन्होंने जहर खा लिया।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X