अनिरुद्धाचार्य ने इस हसीना से रचाई है शादी, पत्नी को प्यार से लोग कहते है गुरुमां, बाबा से भी हैं चार कदम आगे

Anirudhacharya Wife: अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने प्रवचनों में अक्सर परिवार और पत्नी के सम्मान की बात करते हैं। लेकिन आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं उनकी पत्नी आरती तिवारी से, जो अपनी मधुर मुस्कान और सरलता के लिए जानी जाती हैं। जानिए उनके बारे में विस्तार से। चाहे आप इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल कर रहे हों या यूट्यूब पर वीडियो देख रहे हों, इन दिनों एक कथावाचक सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं- वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज।
कभी बिस्किट को 'विषकुट' कहने को लेकर तो कभी 'पत्नी' शब्द की जगह 'वाइफ' कहने पर आपत्ति जताने को लेकर, वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस ने प्यार से 'Pookie Baba' तक कह दिया है। अनीरुद्धाचार्य महाराज की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें सलमान खान के साथ 'बिग बॉस' शो के प्रीमियर में भी देखा गया था।
हालांकि वह अपने प्रवचनों में बार-बार परिवार और पत्नी के सम्मान की बात करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी धर्मपत्नी कौन हैं। आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं गुरुमां आरती तिवारी से जो अपनी मधुर मुस्कान, सौम्य व्यक्तित्व और लंबी बिंदी के साथ हर किसी का ध्यान खींचती हैं। आरती तिवारी का सार्वजनिक जीवन भले ही बेहद शांत और निजी हो, लेकिन वह हमेशा महाराज जी के प्रवचनों और धार्मिक आयोजनों में सहभागी रही हैं। जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो अब तक कम ही लोगों को पता हैं।
वृंदावन में 'गौरी गोपाल' नामक वृद्धाश्रम का संचालन करने वाले अनीरुद्धाचार्य महाराज न केवल एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु हैं, बल्कि एक पारिवारिक व्यक्ति भी हैं। वह विवाहित हैं और दो बच्चों के पिता हैं। अनीरुद्धाचार्य जी महाराज का जन्म 27 सितंबर 1989 को मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक छोटे से गांव रिंवझा में हुआ था। उनका मूल नाम अनीरुद्ध तिवारी है। उनके पिता एक मंदिर में पुजारी थे, और इसी धार्मिक वातावरण में उनका पालन-पोषण हुआ।
बाल्यकाल से ही उनका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर रहा। वे श्री राधा-कृष्ण मंदिर में ठाकुर जी की सेवा में लीन रहते थे। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने धार्मिक ग्रंथों रामचरितमानस और श्रीमद्भागवत का अध्ययन कर लिया था, जो आज उनके प्रवचनों की गहराई में स्पष्ट झलकता है।कथावाचक अनीरुद्धाचार्य महाराज की पत्नी का नाम आरती तिवारी है। भक्त उन्हें प्यार से 'गुरुमां' कहकर पुकारते हैं।
जैसे अनीरुद्धाचार्य महाराज राधा-कृष्ण के भक्त हैं, वैसे ही उनकी पत्नी आरती तिवारी भी भगवान की अनन्य भक्त हैं। अनीरुद्धाचार्य महाराज अक्सर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी के साथ तस्वीरें साझा करते हैं। वे कई धार्मिक आयोजनों और पूजाओं में अपनी पत्नी के साथ भाग लेते हैं।गुरुमां आरती तिवारी भी भक्ति के मार्ग पर चलती हैं और एक भजन गायिका हैं। वे राधा-कृष्ण और श्रीराम के भजन गाती हैं और अक्सर अपने गाने के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके भजनों में भी गहरी श्रद्धा और भावनाएं देखने को मिलती हैं।
अनीरुद्धाचार्य महाराज वृंदावन में वृद्धाश्रम चलाने के साथ-साथ गायों और बंदरों की सेवा भी करते हैं। उन्होंने पुरानी परंपरा की तरह एक गुरुकुल की स्थापना की है, जहां जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त में पढ़ाई की सुविधा दी जाती है। इस गुरुकुल में बच्चों को न केवल शिक्षा दी जाती है, बल्कि पढ़ाई से जुड़ी सारी जरूरी चीजें भी उपलब्ध कराई जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications





