कौन हैं अनन्या बिड़ला? IPL में एंट्री होते ही फीकी पड़ गईं काव्या मारन, धड़ा धड़ा सर्च कर रहे हैं लोग
Who is Ananya Birla: आईपीएल 2026 की महक अब आने लगी है और लोग काफी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। हर साल अपने लुक्स से लोगों का ध्यान खींचने वाली हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन को टक्कर देने अब एक हसीना ने एंट्री मारी है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं अनन्या बिड़ला की जो कि चर्चा में हैं। बता दें कि हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को बिड़ला ग्रुप ने 16000+ करोड़ खरीदा है। इसके बाद से लगातार बिड़ला ग्रुप को लेकर चर्चा हो रही है और अनन्या बिड़ला को लेकर लोग बातें कर रहे हैं।
आरसीबी को खरीदने के बाद अनन्या का गुजरात टाइटंस के साथ क्यों नजर आ रही हैं? कई सवाल सामने आ रहे हैं लेकिन सबसे पहले जानते हैं कि आखिर अनन्या बिड़ला हैं कौन?
Ananya Bidle Age: कौन हैं अनन्या बिड़ला
अनन्या बिड़ला दिग्गज उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमान बिड़ला की बहन हैं। इसके अलावा उनकी अलग पहचान हैं और काफी कम उम्र से वो बिजनेस कर रही हैं। 31 साल की अनन्या बिड़ला तब चर्चा में आईं जब वो गुजरात टाइटंस के साथ दिखीं। दरअसल गुजरात टाइटंस की जर्सी में इस बार बिरला स्टेट्स लिखा हुआ नजर आने वाला है। इसी को लॉन्च करने के लिए वो पहुंची थीं और शुभमन गिल के साथ पोज देती हुईं नजर आईं थीं। अनन्या बिड़ला सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हो गईं हैं और लोग उनकी सुंदरता की तारीफ कर रहे हैं।
Ananya Birla Education: अनन्या बिड़ला कितनी पढ़ी लिखी हैं?
अनन्या बिड़ला इस वक्त 31 साल की हैं और उनका जन्म साल 1994 में मुंबई में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में हुई और इसके बाद वो यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफॉर्ड चली गईं जहां से इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट में डिग्री ली। कहा जाता है कि शुरु से ही अनन्या को बिजनेस और क्रिएटिव फील्ड्स में दिलचस्पी थी और इसी वजह से उन्होने बिजनेस में ही पूरा ध्यान लगाया। मां नीरजा बिड़ला ने उनके इस काम में बखूबी उनका साथ दिया।


Click it and Unblock the Notifications















