Viral Photos: माघ मेले से निकली दूसरी मोनालिसा? अचानक छाईं बंगाल की लड़की, तस्वीरें देख हर कोई रह गया हैरान!

Magh Mela viral girl Anandradha Goswami: प्रयागराज में चल रहे माघी मेले से एक नया चेहरा सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। बंगाल की रहने वाली आनंदराधा गोस्वामी इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी तस्वीरें मेले से निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंचीं और देखते ही देखते वायरल हो गईं।

Magh Mela viral girl Anandradha Goswami

आनंदराधा अपने स्टॉल पर देवी दुर्गा के लॉकेट, रुद्राक्ष की मालाएं और कई दूसरे धार्मिक प्रतीक बेचती नजर आईं। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ सामान ही नहीं सजाया, बल्कि खुद को भी ट्रेडिशनल तरीके से सजाया। माग में सिंदूर, बड़ी बिंदी और काजल से सजी आंखों ने उनकी अलग पहचान बना दी।

फोटोग्राफरों के कैमरे से सोशल मीडिया तक

मेले में मौजूद फोटोग्राफरों ने जब आनंदराधा की तस्वीरें कैमरे में कैद कीं, तो वे जल्द ही सोशल मीडिया पर फैलने लगीं। पहले श्रद्धालुओं और आसपास लोगों की नजरें उन पर टिकीं, और अब उनकी तस्वीरें देश-विदेश में शेयर की जा रही हैं।

800 हेक्टेयर में फैला माघ मेला

मकर संक्रांति 2026 के अवसर पर आयोजित माघ मेला करीब 800 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे मेला परिसर में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा वाहनों के लिए 42 अस्थायी पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं।

मोनालिसा भोसले की यादें ताजा

आनंदराधा की वायरल तस्वीरों ने लोगों को कुंभ मेले में सुर्खियों में आई मोनालिसा भोसले की याद दिला दी है। मोनालिसा की जिंदगी भी सोशल मीडिया की वजह से अचानक बदल गई थी और उन्हें ग्लैमर इंडस्ट्री से ऑफर तक मिलने लगे थे।

क्या आनंदराधा की किस्मत भी बदलेगी?

अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या आनंदराधा गोस्वामी की किस्मत भी मोनालिसा की तरह नया मोड़ लेगी या यह वायरल चर्चा यहीं थम जाएगी। फिलहाल इतना तय है कि प्रयागराज का माघी मेला एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए एक चेहरे की वजह से चर्चा में आ गया है।

Read more about: viral girl
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X