Amol Mazumdar कौन हैं? कभी सचिन-कांबली की वजह से नहीं मिला था मौका, आज वर्ल्ड कप जीताकर रच दिया इतिहास

Who is Amol Mazumdar: महिलाओं ने वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। इस दौरान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंदाना, जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा की तो बात हो ही रही है लेकिन एक और स्टार है जिसको लेकर लोग बातें कर रहे हैं।
पर्दे के पीछे रहकर पूरी कहानी को बदलने वाले इस शख्स को महिला क्रिकेट टीम का कोच कहते हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं वुमेन क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार की जो कि इस वक्त खबरों का हिस्सा है।
लोग लगातार उनको लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन हैं। विश्व चैंपियन बनने के बाद आज टीम इंडिया की तारीफें हो रही हैं लेकिन उस कोच को लेकर एक गुमनामी है जो कि सीक्रेट हीरो है।
कौन हैं अमोल मजूमदार?
इंडियन महिला क्रिकेट हेड कोच का पूरा नाम अमोल अनिल मजूमदार है जिनका जन्म 11 नवंबर 1974 को हुआ था। अमोल एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर हैं जिन्होने काफी क्रिकेट खेला है। अमोल ने इंटरनेशनल क्रिकेट तो नहीं खेला लेकिन मुंबई और असम की क्रिकेट टीमों के लिए काफी समय तक क्रिकेट खेल चुके हैं। अमोल दाएं हाथ के बल्लेबाज थे और शानदार बैटिंग के लिए जाने जाते थे। बता दें कि अमोल मजूमदार उस टीम का हिस्सा थे जिसमें सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने 664 रनों का ऐतिहासिकपारी खेली थी। इस पारी के बाद सचिन और कांबली तो स्टार बन गए थे लेकिन अमोल मजूमदार पैड पहनकर अपनी बारी का इंतजार ही करते रहे थे। हरमनप्रीत कौर ने मैच जीतने के बाद उनको पैर छुए और आशीर्वाद लिया। जो कभी इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं बन पाया आज वो एक विश्व चैंपियन टीम के हेड कोच के रूप में अमर हो गया।
अमोल मजूमदार ने ये सपना साल 2022 में देखा था जब वो इस टीम से जुड़े थे। कहते हैं जिसके नसीब में जो मिलना लिखा होता है वो भले ही दो पहाड़ों के बीच दफ्न हो वो उसको मिलकर ही रहता है। आज अमोल मजूमदार किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
This is getting too emotional 🥹 😭🤧
— Divya Thamizh Bharathi (@Divya_DTB) November 2, 2025
India deserve this kind of head coach, When player like Harman openly bows down to you.
Amol Muzumdar✨🔥💙#harmanpreet #INDWvsSAW pic.twitter.com/wMiGPTSz4T


Click it and Unblock the Notifications