Success Story: कौन है एसिड अटैक सर्वाइवर कैफी? 3 साल की उम्र में हुआ हमला, 12वीं में टॉप करके रचा इतिहास!
Acid Attack Survivor Success Story: अगर हौसला है कि कुछ करने का तो इंसान हर मुश्किलों को पार करके सफल हो ही जाता है। आज हम तो सक्सेज स्टोरी बताने वाले हैं वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

बता दें कि 17 वर्षीय एसिड अटैक पीड़िता ने कुछ ऐसा कर डाला है जिसका सपना हर एक विद्यार्थी देखता है। हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ की रहने वाली कैफी की जिन्होंने साल 2025 में 12वीं कक्षा की मानविकी बोर्ड परीक्षा के दौरान 95.6% अंक प्राप्त किए।
ये अपने आप में काफी चौकाने वाला इसलिए भी था क्योंकि एसिड अटैक के बाद उनकी आंखों की रोशनी भी पूरी तरह से चली गई थी। दृष्टिहीन होने के बाद इस तरह से सफलता पाना कोई आम बात नहीं है। कैफी की इस सफलता से देश काफी खुश हुआ था और कहा जा रहा है कि कैफी यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं।
एसिड अटैक ने ऐसे बदली जिंदगी
हरियाणा की रहने वाली इस बेटी ने चंडीगढ़ के इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड में टॉप करके मां-बाप का नाम रोशन किया था। साल 2011 में कैफी पर पड़ोसियों ने ही तेजाब फेंका था। उस वक्त वो महज तीन साल की थी। एसिड अटैक के कारण उनको पूरे शरीर में उन्होंने गंभीर चोटें और विकलांग हो गईं। इस हमले के बाद कैफी की आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके बाद कैफी ने मेहनत और साल 2025 में उन पड़ोसियों की मुंह पर करारा तमाचा मारा। कैफी का सपना है कि वो दिल्ली यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस से पढ़ाई करना चाहती हैं और यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बनना चाहती हैं। देखने वाली बात होगी कि उनका सपना साकार होगा या नहीं।
बधाई दे रहे हैं लोग
कैफी को लेकर लोग ढेर सारी बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''बहुत ही शानदार हीरोइन।'' एक ने लिखा, ''हार्दिक बधाई।'' एक ने लिखा, ''कई निर्दोष लोगों के लिए जीवन बहुत अन्यायपूर्ण है।'' एक ने लिखा, ''कामयाबी तुम्हारे कदम चूमे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि कैफी का सपना सच होता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
