कौन है 10 साल का अभिनव अरोड़ा? जिसने खरीदी करोड़ों की पोर्शे, घर बैठे बेचता है ये चीज

Abhinav Arora Porsche: विवादित आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। अभिनव अरोड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो करोड़ो की लग्जरी गाड़ी में सैर कर रहे हैं और एक मैसेज देते दिखाई दे रहे हैं। अभिनव अरोड़ा के इस वीडियो से एक बार फिर से सोशल मीडियो दो फाड़ हो चुका है और जबरदस्त बहस छिड़ चुकी है। धर्म बेचकर अभिनव अरोड़ा ये सब कर रहा है।
अभिनव अरोड़ा जिसकी उम्र अभी सिर्फ 10 साल की है वो अध्यात्मिक गुरू होने का दावा करता रहता है। हालांकि कई बड़े धर्मगुरूओ ने भी उनका विरोध किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, अभिनव को एक चमकदार स्पोर्ट्स कार में सवार है। वीडियो में अभिनव पारंपरिक पीले रंग के कुर्ते और माथे पर लाल तिलक के साथ नजर आए, जबकि उनके स्वागत में लोग फूलों की माला लेकर खड़े थे। इस दृश्य ने कुछ लोगों को प्रभावित किया, लेकिन कई यूजर्स ने इसे आलोचना का विषय बनाया।
एक यूजर ने लिखा, "10 साल का बच्चा और इतनी महंगी कार? यह पैसा कहां से आ रहा है?" वहीं, कुछ अन्य लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह सब उनके आध्यात्मिक छवि को बढ़ावा देने का हिस्सा है। पोर्श जैसी लग्जरी स्पोर्ट्स कार की कीमत भारत में आमतौर पर 96 लाख रुपये से शुरू होकर 4 करोड़ रुपये तक हो सकती है, जो इसे एक बेहद महंगी खरीदारी बनाती है। इस खरीदारी की प्रामाणिकता और इसके पीछे के वित्तीय स्रोतों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पिछले कुछ समय से अभिनव अरोड़ा अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम चैनलों पर भक्ति और आध्यात्मिक से जुड़ा कंटेट साझा करके लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं। उनके पिता, तरुण राज अरोड़ा, ने पहले दावा किया था कि उनके सोशल मीडिया चैनल मोनेटाइज नहीं किए गए हैं, और वे किसी भी तरह के प्रचार या आय के लिए भुगतान नहीं लेते। हालांकि, अभिनव को पहले एक मर्सिडीज कार में देखे जाने के बाद और अब एक पोर्श जैसी दिखने वाली स्पोर्ट्स कार के साथ देखे जाने के बाद, लोग उनके परिवार की वित्तीय स्थिति और इस तरह की महंगी खरीदारी के स्रोतों पर सवाल उठा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











