'मैं ठाकुर हूं...' HDFC बैंक की महिला कर्मचारी ने ग्राहक को खुलेआम धमकाया, लोगों ने पूछा- 'कौन है आस्था सिंह?'

HDFC Bank Kanpur viral video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से जुड़ा HDFC बैंक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों में भारी नाराजगी पैदा कर दी है। यह वीडियो कथित तौर पर पनकी इलाके में स्थित बैंक शाखा का बताया जा रहा है, जहां एक महिला बैंक कर्मचारी और एक पुरुष ग्राहक के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है।

HDFC Bank Kanpur viral video

आमतौर पर शांत रहने वाले बैंकिंग माहौल में इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल क्लिप में महिला कर्मचारी को कस्टमर पर ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। बातचीत के दौरान उनका रवैया काफी आक्रामक नजर आता है। एक मौके पर वह ग्राहक की ओर लैपटॉप उठाकर इशारा करती भी दिखाई देती हैं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो जाता है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, वीडियो में दिख रही कर्मचारी का नाम आस्था सिंह बताया जा रहा है।

कथित जातिगत टिप्पणी से भड़का मामला

इस विवाद ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया, जब वीडियो में कथित तौर पर एक जाति से जुड़ी टिप्पणी सुनाई दी। क्लिप में महिला कर्मचारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'मैं ठाकुर हूं, मुझसे उलझो मत।' इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कई लोगों ने इस बर्ताव को को नॉन प्रोफेशनल बताया है।

सोशल मीडिया पर उठे बैंक के वर्क कल्चर पर सवाल

वीडियो सामने आने के बाद X समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने इस बर्ताव की कड़ी आलोचना की। लोगों का कहना है कि कस्टमर सर्विस से जुड़े काम करने वाले लोगों को संयम और सम्मान के साथ पेश आना चाहिए। वीडियो में कथित तौर पर गाली-गलौज भी सुनाई देने से बैंक के अंदर वर्क कल्चर और नैतिकता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

HDFC बैंक से जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद सोशल मीडिया पर HDFC बैंक से मामले की कार्रवाई करने की मांग तेज हो गई है। कई यूजर्स ने बैंक के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की अपील की है। लोगों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ वहां काम कर रहे लोगों की इमेज खराब करती हैं, बल्कि पूरे इंस्टीट्यूशन की विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

अब तक बैंक की ओर से नहीं आया कोई बयान

हालांकि, इस पूरे विवाद को लेकर अब तक HDFC बैंक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही यह स्पष्ट किया गया है कि वायरल वीडियो के संबंध में बैंक प्रबंधन ने किसी तरह की जांच शुरू की है या नहीं। ऐसे में लोग बैंक की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X