किस जाति से ताल्लुक रखते हैं खान सर? बवाल के बीच खुल गया सबसे बड़ा राज!
Khan Sir Caste: खान सर एक ऐसा नाम है जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है। 'दो कौड़ी' के टीचर विवाद में खान सर हाल ही में महिला पत्रकार को जवाब दिया था और मामला गरमा गया था।

अब खान सर की कोचिंग में गोलियों से हमला हुआ है और इस वक्त हजारों की तादात में स्टूडेंट्स बाहर जमा हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब खान सर के कोचिंग पर हमला हुआ है बल्कि इसके पहले भी ये हरकत किसी के द्वारा की जा चुकी है। ऐसे में खान सर इससे कैसे बाहर निकलते हैं ये देखने वाली बात होगी।
इन विवादों के बीच फिर से खान सर की जाति को लेकर चर्चा हो रही है और लोग जानना चाहते हैं कि पटना वाले खान सर किस जाति से हैं और कौन सा धर्म फॉलो करते हैं। खान सर से जब जब इसके बारे में पूछा जाता है तो वो अपना धर्म हिंदुस्तानी बताते हैं और आज तक अपने मुंह से उन्होंने पूरा नाम नहीं बताया है।
किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं खान सर?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खान का असली नाम फैसल खान और वो मुस्लिम धर्म से हैं। हालांकि वो मुस्लिमों की किस जाति से आते हैं इसका पता नहीं चल पाया है। अगर खान सरनेम की बात करें तो ये ज्यादा पठान लोग लगाते हैं। लेकिन इसकी पुष्टि भी नहीं हुई है कि वो पठान हैं। हाल ही में उनकी शादी हुई थी और पता चला था कि उनकी पत्नी का नाम एएस खान है। इस दौरान खान सर ने अपनी पत्नी के चेहरे को ढककर रखा था और किसी ने भी वो चेहरा अभी तक नहीं देखा है। फिलहाल खान सर अपने कोचिंग पर हुए हमले को लेकर परेशान हैं।
कौन हैं खान सर के माता पिता?
शिक्षक और यूट्यूबर खान सर का जन्म उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुआ था और वो काफी साधारण परिवार से थे। उनके पिता एक ठेकेदार के रूप में काम करते थे और मां हाउसवाइफ थीं। कहा जाता है कि खान सर का एक भाई भी है जो कि इंडियन आर्मी में काम करता है। खान सर शुरु से ही शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रखते थे।


Click it and Unblock the Notifications
