इतने बड़े बाबा… लेकिन नहीं है आश्रम! जानिए कहां रहते हैं प्रेमानंद महाराज, कहां लगता है बाबा का दरबार

Premanand Maharaj

Swami Premanand Maharaj Darbar: मथुरा-वृंदावन सदियों से संतों और साधुओं की नगरी रही है। इसी पवित्र भूमि पर स्वामी प्रेमानंद महाराज का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। जो लोग उनसे पर्सनली नहीं मिल पाते, वे सोशल मीडिया के जरिए उनके प्रवचनों को सुनकर आत्मिक शांति का अनुभव करते हैं।

भव्य आश्रम नहीं, सादगी भरा जीवन

आजकल के समय में देखा जाता है कि जैसे ही कोई बाबा या संत लोकप्रिय होता है, तो उनका विशाल आश्रम और आलीशान व्यवस्थाओं से लैस परिसर बन जाता है। लेकिन स्वामी प्रेमानंद महाराज ने इस परंपरा को तोड़ दिया है। उन्होंने कभी भव्य आश्रम बनाने की कोशिश नहीं की। उनका दरबार किसी आलीशान हॉल में नहीं, बल्कि केलीकुंच के एक साधारण से छोटे हॉल में सजता है। यही जगह उनके फॉलोवर्स के लिए सबसे पवित्र जगह बन चुकी है।

दरबार में मिलता है आध्यात्मिक मार्गदर्शन

हर दिन महाराज जी अपना दरबार लगाते हैं। यहां भक्त उनके विचार सुनने, जीवन से जुड़े सवाल पूछने और आशीर्वाद पाने के लिए पहुंचते हैं। उनके प्रवचनों की खासियत यह है कि वे गूढ़ आध्यात्मिक विषयों को भी सरल और सहज भाषा में समझाते हैं। यही वजह है कि उनके विचार हर उम्र और वर्ग के लोगों के दिल को छू जाते हैं।

वृंदावन में कहां रहते हैं महाराज?

लाखों भक्तों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिरकार स्वामी प्रेमानंद महाराज इतने प्रसिद्ध होने के बावजूद रहते कहां हैं। जानकारी के अनुसार, वृंदावन में प्रेम मंदिर के पास छटीकरा रोड पर स्थित "श्री कृष्ण शरणम" सोसाइटी में वे रहते हैं। यही सोसाइटी उनकी तपस्थली और निवास स्थान है।

खुद का घर नहीं, सेवकों का फ्लैट

सबसे दिलचस्प बात यह है कि महाराज जी का खुद का कोई मकान या आश्रम नहीं है। वे जिस फ्लैट में रहते हैं, वह उनका निजी घर नहीं है, बल्कि उनके सेवकों का है। यही साधारण फ्लैट उनके जीवन और साधना का केंद्र है। इससे साफ होता है कि स्वामी प्रेमानंद महाराज ने जीवन में वैभव और ऐश्वर्य की जगह सादगी और त्याग का मार्ग चुना है।

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता

आज के डिजिटल युग में भी स्वामी प्रेमानंद महाराज के विचार पीछे नहीं हैं। उनके दरबारों और प्रवचनों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनके फॉलोवर इन वीडियो को खूब पसंद करते हैं और बड़े पैमाने पर शेयर भी करते हैं।

स्वामी प्रेमानंद महाराज यह साबित करते हैं कि असली आध्यात्मिक शक्ति किसी बड़े आश्रम, महंगी सुविधाओं या भव्य दरबार में नहीं होती, बल्कि सादगी, विनम्रता और ईश्वर की भक्ति में होती है। यही कारण है कि उनका नाम आज दुनिया भर में सम्मान के साथ लिया जाता है और उनके फॉलोवर्स दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X