राहुल गांधी की कॉलेज क्रश का क्या नाम था? क्यों नहीं की शादी.. कॉंग्रेस नेता से लड़कियों ने उगलवाए सीक्रेट्स

Rahul Gandhi College Crush- बिहार की राजनीति गरमा चुकी है और इस वक्त भारत की राजनीति में हर तरफ राहुल गांधी का बोलबाला है। एक वक्त था जब लोग उनको सीरियस नहीं लिया करते थे लेकिन अब लोग उनको विपक्ष के सबसे बड़े चेहरे के रूम में स्वीकार कर चुके हैं।
लेकिन इस बीच एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है जो कि आपको काफी पसंद आने वाला है। इस वीडियो में राहुल गांधी कुछ लड़कियों के बीच घिरे हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान उनसे कुछ पर्सनल सवाल पूछे गए थे। क्या आप जानते हैं कि कॉलेज में राहुल गांधी की क्रश कौन थी? दरअसल इस वीडियो में एक लड़की ने राहुल गांधी ये यही सवाल पूछा था।
राहुल गांधी की कॉलेज क्रश
नेता विपक्षा राहुल गांधी अक्सर अपने क्यूट अंदाज और तीखी तल्ख बातों से सरकार को घेरते हैं लेकिन इस दौरान लड़कियों के सवालों में वो घिरे नजर आए। एक लड़की ने राहुल से पूछा, ''आपकी कॉलेज क्रश का नाम?'' इसपर राहुल गांधी हंसने लगते हैं। इसके अलावा एक ने पूछा, ''आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की?'' इसपर राहुल गांधी ने कहा, ''देखिए मैं अपने काम में और कॉंग्रेस पार्टी में बिल्कुल उलझ गया हूं।''
फेवरिट डेस्टिनेशन के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, ''मुझे हर वो जगह बहुत अच्छी लगती है जहां मैं नहीं गया हूं। मुझे ने लोगों से मिलना पसंद है।'' खाने को लेकर सवाल पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि, करेला, मटर और पालक को छोड़कर वो सब खाते हैं। लड़कियों के साथ राहुल गांधी का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
जिस तरह से राहुल गांधी की लोकप्रियका बढ़ रही है वो काफी हैरान करने वाला है और कई लोग तो उनको इस देश का फ्यूचर प्रधानमंत्री तक बताने लगे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











