इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी शिप्रा... शर्मा हैं या बावा? असली सरनेम और जाति को लेकर मचा तहलका! जानिए क्या है सच?

Indresh Upadhyay Wife Shipra Surname and Caste: प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है। जयपुर के ताज आमेर होटल में हुई इस शाही शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन जितनी चर्चा आयोजन की भव्यता को लेकर हुई, उससे कहीं ज्यादा सवाल उनकी दुल्हन शिप्रा के बारे में उठने लगे।
शादी के फोटो और वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर शिप्रा को लेकर तरह-तरह की बातें फैलने लगीं और यह जिज्ञासा अब अलग-अलग समुदायों में बातचीत का बड़ा विषय बन गई है।
कौन हैं शिप्रा?
करीबी सूत्रों के अनुसार, शिप्रा मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। उनके पिता हरियाणा पुलिस में डीएसपी थे और रिटायरमेंट के बाद परिवार अमृतसर में रहने लगा। बताया जाता है कि शिप्रा और इंद्रेश दोनों की आध्यात्मिक सोच की वजह से वो एक दूसरे के करीब आए। शादी में कई संतों और आध्यात्मिक गुरुओं की मौजूदगी ने पूरे माहौल को और भी पवित्र बना दिया।
शिप्रा शर्मा या शिप्रा बावा?
कई पोस्ट में शिप्रा को शिप्रा बावा कहा जा रहा है, जो पंजाब में एक प्रचलित सरनेम है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उनका सरनेम शर्मा है। दोनों तरह की बातें ऑनलाइन लगातार घूम रही हैं, जिससे उनकी पहचान को लेकर भ्रम और बढ़ गया है। परिवार की ओर से अब तक किसी भी सरनेम की पुष्टि नहीं की गई है, यही वजह है कि लोगों की जिज्ञासा कम होने के बजाय और बढ़ गई है।
हालांकि, इंद्रेश उपाध्याय का जो वेडिंग कार्ड सामने आया था, उसमें साफ तौर पर लिखा था कि शिप्रा का सरनेम शर्मा हैं और उनके पिता के नाम के आगे पंडित भी लिखा गया था- पंडित हरेंद्र शर्मा। इस लिहाज से तो शिप्रा शर्मा की जाति पंडित की हुई लेकिन बावा सरनेम के अनुसार उनकी जाति क्षत्रिय हो जाती है।
क्या शिप्रा की पहले भी शादी हुई थी?
Reddit पर कुछ यूजर्स ने बिना किसी सबूत के कई दावे किए हैं कि शिप्रा का असली नाम शिप्रा बावा बताया जा रहा है। कुछ पोस्ट यह भी कह रहे हैं कि उनकी पहले दो बार शादी हो चुकी है। हालांकि, ये सारी बातें सिर्फ ऑनलाइन चर्चाओं तक सीमित हैं और इनमें से किसी की भी पुष्टि नहीं हुई है। कई लोग मानते हैं कि सोशल मीडिया पर अब कथावाचक भी अफवाहों और फेक नैरेटिव्स का निशाना बन रहे हैं।
लोग शिप्रा के नाम को लेकर इतने बेचैन क्यों हैं?
भारत में सरनेम अक्सर पहचान, क्षेत्र, समुदाय या परिवार के बैकग्राउंड से जुड़ा माना जाता है। कथावाचक जैसे सार्वजनिक व्यक्तित्व की शादी में जब कोई जानकारी साफ न मिले, तो स्वाभाविक है कि लोग सवाल पूछने लगते हैं। परिवार की ओर से कोई स्पष्टीकरण न आने के कारण यह चर्चा और भी तेज हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











