..................... What is the Caste of Radhika Merchant? who became Ambani's Daughter in law - Hindi Filmibeat

किस जाति से ताल्लुक रखती हैं राधिका मर्चेंट? अंबानी परिवार की बहू के बारे में ये बात नहीं जानते होंगे आप!

Radhika Merchant

Radhika Merchant Caste- अंबानी परिवार की छोटी बहू बनकर जब राधिका मर्चेंट आईं थीं तो पूरे देश ने वो शादी देखी थी। इस देश की सबसे महंगी शादी थी और अनंत अंबानी खुश थे। मुकेश अंबानी के परिवार में आकर राधिका मर्चेंट घुल मिल गई हैं लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि उनकी जाति क्या है।

जी हां, अंबानी परिवार की बात करें तो वो मोध-बनिया जाति से हैं और ये गुजराती कम्युनिटी है। ये लोग ज्यादातर बिजनेस करते हैं और अंबानियों का इसमें कोई जोड़ नहीं है। लेकिन राधिका मर्चेंट की बात करें तो वो मोध-बनिया जाति से नहीं है। हालांकि उनकी खूबसूरती चर्चा में रहती है और अक्सर वो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

किस जाति से ताल्लुक रखती हैं राधिका मर्चेंट?

राधिका मर्चेंट भी एक सक्षम परिवार से आती हैं और काफी समय तक अनंत अंबानी को उन्होने डेट किया है। राधिका की जाति की बात करें तो वो 'कच्छ भाटिया' हैं। ये जाति भी गुजराती हिंदू परिवारों में पाई जाती है। राधिका मर्चेंट के पिता का नाम वीरेन मर्चेंट और मां का नाम शैला मर्चेंट है।

बता दें कि वीरेन एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। फिलहाल अंबानी परिवार में आकर राधिका भी राधिका अंबानी हो चुकी हैं और अक्सर अनंत के साथ काम में हाथ बटाती दिखती हैं। राधिका को पूरी ससुराल बेहद पसंद करता है और नीता अंबानी को उनके आसपास ही देखा जाता है। उनकी शादी से लेकर आजतक फंक्शन्स का जिक्र होता रहता है।

राधिका मर्चेंट की पढ़ाई

मुकेश अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट पढ़ाई लिखाई में भी किसी से पीछे नहीं है। उन्होने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय (NYU) से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है और इसकी डिग्री प्राप्त की है। उनका डांस का बेहद शौक है और इसको भी उन्होने गुरुओं से सीखा है। फिलहाल वो हाल ही में गणपति महोत्सव के दौरान काफी खुश नजर आईं थीं। राधिका मर्चेंट कब बड़ा धमाका बिजनेस में करती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Read more about: radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X