क्या है नीता अंबानी की जाति? अंबानी परिवार की बहू बनने से पहले लगाती थीं ये सरनेम!
Nita Ambani Caste: आज के समय में अंबानी परिवार किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है। मुकेश अंबानी एशिया के सबसे मशहूर और अमीर बिजनेसमैन भी माने जाते हैं। साथ ही उनकी पत्नी नीता अंबानी भी अक्सर अपनी लाइफ स्टाइल के चलते खूब चर्चा में रहती हैं। साथ ही वह अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी काफी पसंद की जाती है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि नीता अंबानी का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। लेकिन मुकेश अंबानी से शादी करने के बाद वह एक अमीर घराने की बहू बन गई और आज के वक्त में वह अपनी आलीशान लाइफस्टाइल को लेकर लोगों के बीच में छाई रहती हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि नीता अंबानी की जाति (Caste) क्या है। साथ ही हम उनके मायके के बारे में भी आपको बताएंगे।
गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती है नीता अंबानी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 में मुंबई के एक बहुत ही साधारण और मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। वह एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती थी। शादी से पहले उनका नाम नीता दलाल था। उनके पिता का नाम रविंद्रभाई दलाल और माता का नाम पूर्णिमा दलाल है।
नीता अंबानी का बचपन मुंबई के सांताक्रुज इलाके में बीता, जहां पर उनके परिवार में अनुशासन और कला को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया जाता था। उनकी एक बहन भी है जिसका नाम ममता दलाल है और वह एक टीचर हैं।
क्या है नीता अंबानी की जाति?
कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि नीता अंबानी का मायका दलाल परिवार मूल रूप से गुजरात का रहने वाला है। जो एक गुजराती वैष्णव/जैन समुदाय में आते हैं। अगर हम गुजराती संस्कृति की बात करें तो इस समुदाय को व्यापार से लेकर कला और समाज सेवा के लिए भी काफी जाना गया है। नीता अंबानी भी कला और धर्म के प्रति काफी ज्यादा जुखाम रखती हैं। इसी के चलते उन्होंने सिर्फ 6 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था।
कला बनी शादी का जरिया
नीता अंबानी की यही कला उन्हें अंबानी परिवार में ले आई। जी हां, उनकी ये कला ही उनकी शादी का जरिया बनी। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि एक कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबन ने नीता दलाल को भरतनाट्यम करते हुए देख लिया था। उनकी सादगी और नृत्य कला से वह प्रभावित हो गए थे। इसके बाद में धीरूभाई अंबानी ने अपने बेटे मुकेश अंबानी के लिए नीता अंबानी को पसंद कर लिया। साल 1985 में नीता दलाल और मुकेश अंबानी की शादी हो गई। इसके बाद में नीता दलाल ने अपना नाम नीता अंबानी रख लिया।


Click it and Unblock the Notifications