..................... What is IAS Officer salary facilities amid fake ias sikha singh controversy, saumya Pandey Revealed - Hindi Filmibeat

कितनी होती है एक IAS अधिकारी की सैलरी ? क्या- क्या मिलती हैं फैसिलिटी, ऐसा रुतबा जानकर लगेगा झटका

IAS Officer Salary And Facility: एक आईएएस अधिकारी बनना कितना कठिन होता है यह तो सभी को पता है। दिन रात की मेहनत के बाद एक एस्पिरेंट आईएएस अधिकारी बन पाता है, लेकिन आपको बता दें कि जितना कठिन होता है एक आईएएस अधिकारी बनना उनका ही मीठा फल आपको तब मिलता है जब आप एक IAS बन जाते हैं।

IAS Officer Salary

बता दें कि एक आईएएस अधिकारी की सैलरी के साथ ही उन्हें ऐसी फैसिलिटी मिलती है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, आईएएस अधिकारी की सैलरी और सरकार द्वारा उन्हें जो सुविधाएं दी जाती हैं वह कोई आम सुविधाएं नहीं हैं। चलिए जानते हैं इस दिलचस्प सैलरी और फैसिलिटी के बारे में।

दरअसल साल 2017 के बैच की IAS सौम्या पांडे ने अनएकेडमी के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के माध्यम से बताया कि एक IAS अधिकारी को क्या-क्या सुविधाएं मिली होती हैं। साथ ही क्या-क्या जिम्मेदारियां होती हैं।

1- IAS Officer Security (IAS अधिकारी की सुरक्षा)

सरकार एक IAS अधिकारी और उनसे परिवार की सुरक्षा का खास ख्याल रखती है। खतरे के समय पर और एक अधिकारी की पोस्ट के मुताबिक सरकार सुरक्षा मुहैय्या करवाती है। अगर बड़ा खतरा है तो STF कमांडो सुरक्षा के लिए दिए जाते हैं।

2- IAS Officer House-Car (IAS अधिकारी के लिए बंगला और गाड़ी)

एक IAS अधिकारी के लिए टाइप 4 या टाइप 5 जैसे आलीशान बंगले दिए जाते हैं। इसी के साथ ही बिजली, पानी, फोन इस सभी की सुविधाएं फ्री होती हैं। या फिर बेहद कम बिल पर प्रोवाइड की जाती हैं। इसी के साथ ही घर के काम काज करने के लिए सरकार स्टाफ भी देती है। वहीं गाड़ियों की बात करें तो एक IAS को 1 से 3 तक गाड़ियां ड्राइवर समेत मिलती हैं। गाड़ी का पैट्रोल और मेंटेनेंश का खर्च सरकार उठाती है।

3- IAS Officer Travel and Vacation- (IAS अधिकारी का वेकेशन)

अगर एक IAS वेकेशन पर भी जाता है तो उसे सरकारी बंगले और रेस्ट हाउस कम दामों पर मिलते हैं। इसके अलावा हवाई, ट्रेन या फिर जहाज के सफर का पैसा सरकार देती है। ट्रांसफर होता है तो पैकिंग का भत्ता भी दिया जाता है।

4- IAS Officer Salary- (IAS अधिकारी की सैलरी)

1- 7वें वेतन के हिसाब से आईएएस को TA-DA + HRA मिलता है।

2- सैलरी की शुरुआत लगभग 56,100 से लेकर पद के मुताबिक बढ़ती है।

3- यात्रा का भत्ता TA बड़े शहरों के लिए 7 हजार 200 रुपये और छोटे शहरों के लिए 3 हजार 200 रुपये मिलता है।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X