क्या है 6-0 और प्लेन क्रैश का इशारा? हार से तिलमिलाए Haris Rauf की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो वायरल

Haris Rauf

Haris Rauf 6-0 and Plain Crash Video- पाकिस्तान एक बार फिर से एशिया कप के मुकाबले में इंडिया हार गया। पिछली हार और हाथ ना मिलाने की बेज्जती के कारण तिलमिलाए पाकिस्तानी ने खूब जोर लगाया लेकिन अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की धमाकेदार बैटिंग के चलते फिर से मुंह की खानी पड़ी।

ऐसे में पाकिस्तानी के तेज गेंदबाज हारिस राउफ पूरी तरह से नीचता पर उतर आए और इंडियन फैंस को उकसाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान उन्होने कई इशारे किए। कभी प्लेन क्रैश का इशारा तो कभी हाथ से 6-0 का इशारा किया। क्या आप जानते हैं कि हारिस इस दौरान इंडियन फैंस को क्या कहना चाह रहे थे?

क्या है 6-0 और प्लेन क्रैश का इशारा?

हारिस रऊफ ने पाकिस्तान को मैच हारता देख इंडियन फैंस को उकसाना शुरु कर दिया। गई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बाउंड्री रोप पर फील्डिंग कर रहे हारिस ने पहले प्लेन क्रैश का इशारा किया। उसका कहना था कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त पाकिस्तान ने इंडिया के प्लेन्स को क्रैश किया था।

इसके अलावा 6-0 का मतलब ये है कि पाकिस्तान के एयरफोर्ट ने इंडिया के कुल 6 फाइटर प्लेन गिराए हैं जबकि पाकिस्तान का एक भी नहीं गिरा। हारिस राउफ के ये बचकाना और फर्जी दावे वीडियोज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। बता दें कि हारिस राउफ के अलावा पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी इस तरह की हरकत नहीं कर रहा था। इसका मतलब साफ था कि सभी को पता था कि वो मैच हार रहे हैं।

लोगों ने किए कमेंट्स

इन वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''हम परेशान क्यों हो रहे हैं? वह तो बस यह दिखा रहा है कि कैसे हमारे संदेश उनके कई हवाई अड्डों, हवाई हमलों के सिस्टम और आतंकी ठिकानों तक पहुँच गए!'' एक ने लिखा, ''घटिया आदमी।'' एक का कहना है, ''बचकाना हरकत।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: india pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X