लिव इन रिलेशनशिप को लेकर क्या बोल गईं Jaya Kishori, सपोर्ट या विरोध? Video देखकर लगेगा झटका

Jaya Kishori on Live in Relationship: जया किशोरी के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई बार देखा जाता है कि वो अपने प्रवचनों से लोगों को काफी प्रभावित करती हैं। उनका एक वीडियो लिव इन रिलेशनशिप को लेकर सामने आया है और वो अपनी राय रखती हुईं नजर आ रही हैं।
लिव इन रिलेशनशिप के केस इस वक्त देश में काफी बढ़ रहे हैं और इसी को लेकर जया किशोरी से सवाल पूछा गया था। इस दौरान जया किशोरी जीवांजली से बात कर रहीं थीं। उनसे पूछा गया था कि लिव इन को आप कैसे देखती हैं?
लिव इन रिलेशनशिप पर बोलीं जया किशोरी
जया किशोरी ने लिन इन को लेकर कहा, ''किसी को समझने के लिए साथ रहना जरूरी नहीं, परख तो आप ऐसे भी सकते हैं। आपको आध्यात्मिक होना पड़ेगा। परख मुझे लगता है आप बातों से सकते हैं लोगों को। अगर किसी को परखना है तो उसको बोलने दो। वो जितना बोलेगी उतने अपने रंग दिखाएगा। जब रिश्ता बनता है तो हमें लगता है कि हमें बोलते रहें, लेकिन उसको बोलने दो। वो कहीं ना कहीं कोई मिस प्वाइंट करेगा और कोई लूज टॉक्स करेगा तो आपको समझ आ जाएगा। ये मैं लड़का और लड़की दोनों के लिए कह रही हूं। ये मत सोचो की उसने आपकी तारीफ कर दी तो वो लड़कियों की बहुत इज्जत करता है। वो दूसरे लड़का या लड़की के लिए कैसी बातें करते हैं वो बताएगा उनकी सोच। बाकी मैं हमेशा ये कहती हूं कि पर्सनल चीजों में मैं नहीं घुसती। आपकी जिंदगी है, आपका रिश्ता है, जैसे चाहे वैसे रहिए।''
लोगों ने किए कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कोई लड़की खराब ना कोई लड़का खराब जिनकी मानसिकता बिगड़ गई वही खराब और उसके लिए जमाना खराब।'' एक ने लिखा, ''इन्होंने घुमा फिरा के कोई विरोध नहीं किया और ना ही कोई सपोर्ट किया सच कहूं तो सपोर्ट ही किया है लिविंग को।''
एक ने लिखा, ''उनकी बातें सुनकर यही लगता है कि यह ऐसे रिलेशनशिप के लिए तैयार भी हैं और मन भी नहीं कर रही क्योंकि सीधा जवाब देने की भी हिम्मत इनके अंदर नहीं है।'' आप देखिए जया किशोरी का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











