दूसरे सीजन में Wednesday को मिलेंगे नए दुश्मन, नए ट्विस्ट और कुछ पुराने राज जो कर देंगे सबकी जिंदगी तबाह!

Wednesday

Wednesday Season 2 release date: पॉपुलर नेटफ्लिक्स सीरीज 'Wednesday' एक बार फिर वापसी कर रही है और इस बार कहानी पहले से भी ज्यादा रहस्यमयी और दिलचस्प होगी। चार्ल्स एडम्स के मशहूर किरदार वेडनेसडे एडम्स पर आधारित यह सीरीज मिस्ट्री और कॉमेडी से भरपूर ड्रामा है, जिसने अपने पहले सीजन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया था।

कब रिलीज होगा सीजन 2?

Wednesday का सीजन 1 तीन साल पहले 23 नवंबर 2022 को रिलीज हुआ था। अब सीजन 2 का पार्ट 1, 6 अगस्त 2025 को आएगा और इसका दूसरा पार्ट 3 सितंबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल होगा। आपको बता दें, दोनों पार्ट अंग्रेजी और हिंदी में स्ट्रीम किए जा सकेंगे।

कहानी में क्या नया होगा?

इस बार वेडनेसडे की वापसी होगी नेवरमोर अकैडमी में, लेकिन हालात पहले जैसे नहीं होंगे। अब उसे न सिर्फ नए रहस्यों, बल्कि और भी खतरनाक दुश्मनों, परिवार के उलझे रिश्तों और अपनी दोस्त इनिड से जुड़ी अनजानी भविष्यवाणियों से भी जूझना पड़ेगा।

इस बार वेडनेसडे की मानसिक शक्तियां कमजोर होंगी। एक नया और रहस्यमयी प्रिंसिपल नेवरमोर अकैडमी में एंट्री लेगा। पुराने दुश्मन टायलर की वापसी होगी, जिससे वेडनेसडे मेंटल हॉस्पिटल में मिलने जाएगी। इस बार सीजन में ब्रूनो नाम का एक नया कैरेक्टर भी जोड़ा गया है। कुछ परिवार के पुराने मेंबर फिर से स्क्रीन पर नजर आएंगे

कौन-कौन लौट रहा है?

सीजन 2 में फैंस को फिर से अपने पसंदीदा किरदार देखने को मिलेंगे- जेना ऑर्टेगा- वेडनेसडे एडम्स, ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी- लारिसा वेम्स, जेमी मैकशेन- डोनोवन गैलपिन, आइजैक ऑर्डोनेज- पग्सली एडम्स, एम्मा मायर्स- इनिड सिंक्लेयर, कैथरीन जेटा-जोन्स- मोर्टिसिया,लुइस गुजमैन- गोमेज एडम्स

इस सीरीज़ को अल्फ्रेड गफ और माइल्स मिलर ने बनाया है, जो एक बार फिर दर्शकों के लिए रोमांच और मिस्ट्री की दुनिया सजाने वाले हैं। अगर आप वेडनेसडे एडम्स के अंधेरी, रहस्यमयी और ट्विस्ट भरी दुनिया के फैन हैं, तो सीजन 2 मिस मत करिएगा। यह आपको फिर से एक अलग ही मिस्ट्री थ्रिलर वर्ल्ड में ले जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X