'हम भगोड़े हैं..' विजय माल्या और ललित मोदी ने उड़ाया इंडियन सिस्टम का मजाक, पार्टी करते हुए कह डाली ऐसी बात
Vijay Mallya Lalit Modi Video: इंडिया में अक्सर पैसे लेकर भागने वाले लोगों की बात की जाती है और इसमें टॉप पर ललित मोदी और विजय माल्या आते हैं। इन दोनों हजारों करोड़ का गबन किया है और इस वक्त विदेश धरती पर ऐश कर रहे हैं।

ऐसे में लोगों को चिढ़ाने के लिए एक वीडियो उनका सामने आया है जो कि हैरान करने के लिए काफी है। वीडियो में विजय माल्या और ललित मोदी देश का मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं और चिढ़ाते हुए कह रहे हैं कि वो इंडिया के सबसे बड़े भगोड़े हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
ये वीडियो विजय माल्या के जन्मदिन समारोह का है जिसमें ललित मोदी पहुंचे थे और बीच में एक महिला भी नजर आ रही है। इस वीडियो में ललित मोदी ने कहा, "हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे बड़े भगोड़े।" इस वीडियो के साथ उन्होने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, "चलिए कुछ ऐसा करते हैं जिससे इंटरनेट पर फिर से तहलका मच जाए। आप लोगों के लिए कुछ खास। ईर्ष्या से अपना दिल निकाल लीजिए।"
विदेश में पार्टी
अक्सर विजय माल्या और ललित मोदी के वीडियोज सामने आते रहते हैं जिसमें पार्टी करते दिखते हैं। बता दें कि आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने अपने मित्र, व्यवसायी विजय माल्या के लिए उनके लंदन स्थित आवास पर जन्मदिन से पहले की पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कई मशहूर लोग मौजूद थे। बता दें कि विजय माल्या किंगफिशर के मालिक हैं जो कि अब काफी हद तक बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा उनके पैसा रॉयल चैलेंज बैंगलोर में भी लगा था।
लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बिल्कुल सच है भगोड़े हैं आप दोनों।'' एक ने लिखा, ''इतनी बेशर्मी कहां से लाए।'' एक ने लिखा, ''चोरी ऊपर से सीना ज़ोरी.... सिस्टम का मज़ाक। एक ने लिखा, दो भाई दोनों तबाही।'' एक ने लिखा, ''पकड़ों इनको मोदी जी।'' एक ने लिखा, ''आप की पाप पुण्य की सोच, नैतिकता वगैरा वगैरा मिडल क्लास सोच पर जोरदार तमाचा है ये।'' इस तरह से लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications