WCL 2025 का फाइनल बना प्यार का मैदान, लाइव शो में टीम के मालिक ने एंकर को किया शादी के लिए प्रपोज

Harshit Tomar proposal video: 3 अगस्त 2025 को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका चैंपियन ने पाकिस्तान चैंपियन को हराकर जीत हासिल की। लेकिन इस मैच से ज्यादा चर्चा करिश्मा कोटक और WCL के को-ओनर हर्षित तोमर के बीच हुई बातचीत की रही, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
करिश्मा को किया प्रपोज
मैच खत्म होने के बाद करिश्मा ने हर्षित से पूछा कि वह जीत का जश्न कैसे मनाने वाले हैं। इस पर हर्षित ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- "शायद यह खत्म होने के बाद, मैं आपको प्रपोज कर दूं।" ये सुनते ही करिश्मा का रिएक्शन था - "हे भगवान!" इस छोटे से पल ने फैंस को हैरानी में डाल दिया और अब लोग ये जानने के लिए बेताब हैं कि करिश्मा आखिर हैं कौन?
कौन हैं करिश्मा कोटक?
करिश्मा का जन्म लंदन में हुआ और उन्होंने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। 2005 में वह अपने मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई आईं। अगले ही साल उन्हें किंगफिशर कैलेंडर में जगह मिली और उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के ऐड्स में काम किया, जिनमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर किया।
एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
2007 में करिश्मा ने टॉलीवुड सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म "शंकर दादा जिंदाबाद" से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया, जो "लगे रहो मुन्ना भाई" की तेलुगु रीमेक थी। इसके बाद करिश्मा को बिग बॉस सीजन 6 में देखा गया, जहां उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी। बिग बॉस के बाद उन्होंने मिस्टर 'जो बी. कार्वाल्हो', 'लखनऊ इश्क', 'फ्रीकी अली' जैसी कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें खास सफलता नहीं मिल पाई।
स्पोर्ट्स प्रेजेंटर बनकर कमाया नाम
एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के रूप में करिश्मा ने अपनी मजबूत पहचान बनाई। स्टाइलिश अंदाज और कॉन्फिडेंट प्रेजेंटेशन से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी हाल की फिल्म "इराह" 2024 में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म को बहुत ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला। 2023 में वह 'झलक दिखला जा' सीजन 11 का हिस्सा भी बनीं।
सोशल मीडिया पर छाए हर्षित-करिश्मा
मैच के बाद वायरल इंटरव्यू के बाद हर्षित तोमर ने करिश्मा के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने बस दिल और हाथ जोड़ने वाला इमोजी कैप्शन में डाला। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लगे कि क्या ये दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं?


Click it and Unblock the Notifications











