प्रेमानंद महाराज के सामने विराट कोहली के हाथ में ये डिवाइस, जानिए कहां से खरीदे सस्ता माला जाप डिजिटल काउंटर

Virat Kohli Mala Jap Digital Counter: भारतीय टीम के धुरंधर क्रिकेटर विराट कोहली टेस्ट से संन्यास के ऐलान के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सीधे वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान प्रेमानंद महाराज से बात करते हुए विराट कोहली के हाथ में एक छोटी सी डिवाइज दिखी जो हर किसी को नजरों में आ गई है। हर कोई विराट कोहली के हाथ में दिखाई दे रही गुलाबी रंग की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज के बारे में जानना चाह रहा है।
विराट कोहली के हाथ में छोटी सी डिवाइस
ऐसे में हम आपको इसी डिवाइस की हर छोटी बड़ी डिटेल्स के बारे में बताने जा रहा है। दरअसल, विराट कोहली के हाथ में ये माला जाप डिजिटल काउंटर है। आपने कई लोगों को चलते फिरते सफर करते माला जाप करते देखा होगा। उसके लिए उन्हें बंद पोटली और माला कैरी करना पड़ता है। ये माला जाप डिजिटल काउंटर उसी का एक इलेक्ट्रॉनिक रूप है जिसे लोगों को कैरी करना आसान होता है। ये एक अंगुलि में फिट होता है।
कैसे खरीदे माला जाप डिजिटल काउंटर
विराट कोहली भी प्रेमानंद महाराज द्वारा बताया जाने वाला जाप करते हैं और उस समय भी विराट कोहली जाप कर रहे होंगे इसी के लिए उन्होंने ये अपने साथ कैरी किया था। ये माला जाप डिजिटल काउंटर आप ऑनलाइन आसानी से 200-250 रुपये में खरीद सकते हैं।
बैटरी से करता है काम
उंगलियों में पहना जानेवाला इस खास डिवाइस को साधना या भक्ति क्रिया के दौरान उपयोग किया जाता है। यह बैटरी से चलता है और कई दिनों तक काम करता है। इसमें एक एलईडी डिस्प्ले होता है, जिसमें काउंटिंग दिखाई देती है।
विराट और अनुष्का का प्रेमानंद महाराज से सवाल
बता दें कि हाल ही में भजन मार्ग यूट्यूब चैनल पर प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से अपने सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। हालांकि अनुष्का ने क्या सवाल किया यह तो एडिट कर दिया गया है, लेकिन प्रेमानंद महाराज जी विराट कोहली से पूछते हैं कि अब तो खुश हो। महाराज जी के इस सवाल के बाद विराट कोहली हंसने लगते हैं। इसके बाद प्रेमानंद महाराज जी दोनों के प्रश्न का जवाब देते हुए कहते हैं कि अंदर की चिंता को शांत करो और एक दम सामाजिक हो जाओ। पैसों के पीछे मत भागो और बस राधा रानी के नाम जप करो। इसके बाद अनुष्का पूछती हैं कि क्या नाम जप करने से हो जाएगा ? जिसपर प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि हां, जरूर होगा।
अनुष्का शर्मा का पोस्ट
इसके साथ ही विराट कोहली के संन्यास के ऐलान के बाद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर स्पेशल नोट लिखा था। अनुष्का शर्मा ने लिखा, "वे रिकॉर्ड और माइलस्टोन के बारे में बात करेंगे। लेकिन मुझे वो आंसू याद आएंगे जो संघर्ष के दिनों में किसी ने नहीं देखे। आपने खेल के इस प्रारूप को अटूट प्यार दिया है। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया है, हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े समझदार और विनम्र होकर लौटे।"
अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा, "मैंने हमेशा कल्पना की थी कि आप सफेद ड्रेस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किसी अलग तरह से संन्यास ले लेंगे, लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की बात सुनी है। इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं माय लव, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है।"
भक्तिमार्ग पर विराट-अनुष्का
आपको बता दें कि अनुष्का और विराट लंबे समय से भक्ति मार्ग पर चलने लगे हैं। अकसर दोनों को किसी पार्टी या इवेंट्स में नहीं बल्कि मंदिरों में और आश्रमों में देखा जाता है। वहीं आश्रम की बात करें तो आज विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में सुबह 6 बजे आ गए थे फिर दोनों 9:30 बजे के बाद ही आश्रम से निकले। बता दें कि इस बार अनुष्का और विराट अकेले ही बाबा के दर्शन करने आए थे। इस बार दोनों प्राइवेसी की वजह से अपने बच्चों को लेकर नहीं आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











