सूर्य कुमार के उसूलों के बीच वायरल हुआ विराट कोहली का VIDEO, बांधे पाकिस्तान खिलाड़ी के जूतों के फीते

Virat Kohli Naseem Shah Shoes

Virat Kohli Naseem Shah Shoes: एशिया कप की ट्रॉफी जहां भारत ने शानदार स्कोर कार्ड के साथ अपने नाम कर ली है तो वहीं एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान के तीनों मुकाबले काफी सुर्खियों में रहे। सूर्या कुमार की कप्तानी वाले इस सभी मैचों में भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान नें तलवारें साफ खींची दिखाई दीं।

भारत बनाम पाकिस्ताम मैच के बवाल

भारतीय टीम का पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ ना मिलाने से लेकर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आघा का चेक फेंकना और भारतीय टीम का बिना ट्रॉफी के जश्न मनाना हर कुछ अभी तक लोगों की जुबान पर है तो वहीं दूसरी ओर अब विराट कोहली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं।

विराट कोहली नसीम शाह के जूते बांधते हुए

विराट कोहली की ये तस्वीरें भी इसी साल की ही हैं। किंग कोहली की ये तस्वीरें पाकिस्‍तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले के दौरान की हैं। इस मुकाबले में विराट कोहली ने अपनी स्‍पोर्ट्समैनशिप से सभी फैन्‍स का दिल भी जीत लिया। विराट बीच मुकाबले में युवा पाकिस्‍तानी गेंदबाज नसीम शाह के जूतों के फीते बांधते हुए नजर आए।

विराट कोहली से नसीम शाह की रिक्वेस्ट

पाकिस्तान की बैटिंग के दौरान किंग कोहली पर पहले से ही हर किसी की नजरें थी। कैमरामैन विराट की हर एक मूवमेंट को कैप्चर करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद नसीम शाह ने कोहली से अपने जूतों के फीते बांधने का अनुरोध किया। विराट ने भी इस युवा तेज गेंदबाज की मदद करना शर्मिंदगी का काम नहीं समझा। उन्‍होंने 22 साल के इस युवा बॉलर नसीम के जूते के फीते बांध दिए।

बैटिंग पैड के कारण फीते नहीं बांध पा रहे थे नसीम शाह

बैटिंग-पैड पहने होने के कारण उनके लिए खुद अपने जूते के फीते बांध पाना बेहद मुश्किल था। यही वजह है कि उन्‍होंने थोड़ी दूर पर फील्डिंग कर रहे विराट कोहली से इसके लिए अनुरोध किया।

क्यों वायरल हो रही हैं विराट कोहली की ये तस्वीरें

अब हम आपको बताते हैं कि ऐसे समय में विराट कोहली की ये तस्वीरें क्यों वायरल हो रही हैं। दरअसल, भारत और पाकिस्तान ने खेल के मैदान में एक दूसरे के साथ जो बर्ताव किया उसे दुनिया भर में मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोग जहां इस सही करार दे रहे हैं तो वहीं एक बड़े वर्ग का मानना है कि खेल के मैदान में ये शोभा नहीं देता। खेल की एक अलग स्पिरिट होती है इसे बाकि की राजनीति से दूर रखना चाहिए। मैच या तो खेलना चाहिए या फिर नहीं खेलना चाहिए दो बाते दो सकती हैं। ऐसे में लोगों को विराट कोहली का ये जेंटलमैन अंदाज काफी याद आ रहा है।

बैटिंग पैड के कारण फीते नहीं बांध पा रहे थे नसीम शाह

बैटिंग-पैड पहने होने के कारण उनके लिए खुद अपने जूते के फीते बांध पाना बेहद मुश्किल था। यही वजह है कि उन्‍होंने थोड़ी दूर पर फील्डिंग कर रहे विराट कोहली से इसके लिए अनुरोध किया।

Read more about: virat kohli bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X