Holi 2025: विराट और शुभमन संग इस तरह होली खेलते दिखे रोहित शर्मा, क्रिकेटर ने जर्सी उतारकर किया डांस

Team India Viral Video: भारत-न्यूजीलैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (India vs New Zealand final match) ने शानदार जीत के बाद आम से लेकर खास लोग भी टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं। कल से लेकर आज तक टीम इंडिया के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। कभी टीम इंडिया जश्न मनाती नजर आ रही हैं। तो कभी टीम इंडिया एक दूसरे को गले लगा इमोशनल होती दिख रही है।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं क्रिकेटर्स के वीडियो
भारत बनाम न्यूजीलैंड के इस मैच के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहे हैं। हर कोई इस वीडियोज को देख गर्व महसूस कर रहा है। होली से बस कुछ दिनों पहले भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत देशवासियों को शानदार तोहफा दिया है। होली के बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं और इसी खास मौके पर क्रिकेटर्स का एक होली का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिकेटर्स बस में खड़े होकर होली खेलते नजर आ रहे हैं।
क्रिकेटर्स ने खेली जमकर होली
सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स का होली का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो पुराना है, लेकिन होली के खास मौके पर क्रिकेटर्स का यह वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। इसीलिए यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शुभमन गिल गुलाल से होली खेलते दिख रहे हैं वहीं विराट कोहली भी जर्सी उतारकर डांस करते भी दिख रहे हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पीछे से रंग फेंकते नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर्स का इतना प्यार और इतनी खुशी देख फैन्स को बहुत खुश हो रहे हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें- चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद टीम INDIA ने जमकर खेली Holi
वीडियो देख यूजर्स ने किए जमकर कमेंट्स
क्रिकेटर्स के वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह क्या बात है सर दिल जीत लिया आपने। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा ने होली पर धूम मचा दी है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-एडवांस में होली का गिफ्ट मिल गया।


Click it and Unblock the Notifications