भाभी अनुष्का शर्मा का नाम सुनते ही भड़की विराट कोहली की बहन भावना, बोलीं- प्यार दुनिया को दिखाना जरूरी नहीं..

Virat Kohli Sister On Anushka Sharma: क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रिलेशन दुनिया भर में मिसाल बन चुका है। दोनों अपने प्यार का इजहार पब्लिकली करते दिखाई देते हैं तो उतना ही प्राइवेट वो अपने बच्चों और परिवारों को रखते हैं। विराट अनुष्का अपने परिवार से लेकर बच्चों तक किसी की तस्वीरें ना तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं और ना ही पब्लिक प्लेस में साथ दिखाई देते हैं।
ऐसे में कई बार विराट अनुष्का के परिवार के साथ रिश्ते पर सवाल भी उठते रहते हैं। हालांकि विराट अनुष्का ने जहां अभी तक इस मुद्दे पर चुप्पी ही साधे हुई थी तो वहीं अब विराट कोहली की बहन भावना कोहली ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर अपनी भड़ास निकाली है।
भावना कोहली ढींगरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा भी उनके साथ नजर आ रही हैं। भावना ने अपने कैप्शन में लिखा- यह रात, यह पल, जहां हम उस सपने का जश्न मनाते हैं जिसने हमें रुलाया, जिसने हमें हंसाया, लेकिन आपने जो इंतजार किया वह बहुत लंबा था। इस पल के हर सेकंड को शांति और एक अजीब शांति के साथ अनुभव करने की जरूरत है। यह वास्तव में हो चुका। सोशल मीडिया पर भावना कोहली की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
भावना कोहली की इस पोस्ट पर एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा कि वह कभी किसी भाषण में आपका उल्लेख क्यों नहीं करते, वो आपकी पोस्ट को लाइक क्यों नहीं करते, अनुष्का भी नहीं करती LOL। इस पर भावना ने बड़ी विनम्रता से रिएक्शन दिया, उन्होंने लिखा- भगवान आपको यह समझने का धैर्य दें कि प्यार कई तरह से हो सकता है, जो जरूरी नहीं की दुनिया को दिखाया जाए। लेकिन यह अभी भी मौजूद है, जैसे कि ईश्वर के प्रति प्रेम। आशा है कि आपके जीवन में पर्याप्त प्यार हो, कोई असुरक्षा ना हो, केवल सच्चे बंधन हो, जिन्हें किसी मान्यता की आवश्यकता ना हो। भगवान आपका भला करें. सोशल मीडिया पर भावना का यह रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 3 जून 2025 को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद आरसीबी की विजय परेड का जश्न बेंगलुरु में 4 जून को हुआ, लेकिन यह जश्न तब मातम में बदल गया जब एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास एक दुखद भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई और 50 लोग घायल हुए।


Click it and Unblock the Notifications
