Watch: 'गौतम गंभीर हाय हाय' के नारे सुन विराट कोहली का रिएक्शन वायरल, पहले गंभीर को देखा और फिर..
Virat Kohli Viral Video: क्रिकेटर विराट कोहली और गौतम गंभीर के फैंस के बीच अलग ही लेवल पर मतभेद रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया। इस वीडियो में गौतम गंभीर के खिलाफ लग रहे नारों पर विराट कोहली काफी शॉक्ड दिखाई दे रहे हैं और उनका रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो इंदौर में हुए सीरीज के तीसरे वनडे में भारत को 41 रनों से मिली हार के बाद का है। इस वीडियो में फैंस स्टैंड से गौतम गंभीर हाय-हाय के नारे लगा रहा है। इस दौरान मैदान पर विराट कोहली, गौतम गंभीर, केएल राहुल खड़े हैं। फैंस के नारों की आवाज जैसे ही विराट कोहली के कानों में पड़ती है, उन्हें यकीन ही नहीं होता।
इस दौरान आप देख सकते हैं कि पहले तो विराट कोहली गौतम गंभीर की ओर देखते हैं और फिर कोहली का रिएक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कह रहे हो-भाई यह क्या कर रहे हो। हालांकि, गौतम गंभीर एक नजर देखते हैं और फिर मुंह मोड़ लेते हैं जैसे उन्हें इससे कुछ फर्क पड़ता नहीं दिख रहा और पूरी तरह से इग्नोर कर देते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मैदान पर गौतम गंभीर, विराट कोहली, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, श्रेयस अय्यर और हर्षित राणा दिख रहे हैं। फैंस के इस बर्ताव पर किसी भी खिलाड़ी को यकीन नहीं होता है।


Click it and Unblock the Notifications











