..................... Virat Kohli mother saroj Mishra celebrates RCB victory with vikas kohli and bhawna kohli without virat Anushka - Hindi Filmibeat

अनुष्का की खुशी तो सबने देखी, यहां देखिए विराट कोहली की मां ने कैसे अकेले मनाया बेटे की खुशी का जश्न

Virat Kohli Mother Celebrates RCB Victory

Virat Kohli Mother Celebrates RCB Victory: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। ये जीत जहां कई मायनों में ऐतिहासिक रही है तो वहीं विराट अनुष्का के सेलिब्रेशन की तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट को ब्रेक कर दिया है। इसी बीच विराट कोहली की मां सरोज कोहली को सब भूले दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में हम आपको लिए विराट कोहली की मां की तस्वीरें लेकर आए हैं जो उन्होंने अपने बेटे की इस याददाग जीत र सेलिब्रेशन किया है।

फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हरा दिया। मैच खत्म होते ही विराट कोहली मैदान पर ही रोने लगे। भावुक कोहली जीत के बाद जश्न मनाने की जगह मैदान पर रोने लगे। उन्हें रोता देख पत्नी अनुष्का भाग कर मैदान पर आईं और कोहली को गले लगा लिया। विराट अनुष्का की तस्वीरें खूब वायरल हैं।

बता दें कि विराट कोहली के भाई विकास कोहली, उनकी पत्नी और बच्चों, विराट कोहली की बहन भावना कोहली और उनके पति और बच्चों के साथ साथ और भी कई करीबियों ने स्टेडियम के बजाय घर पर ही टीवी पर मैच देखा। और इस दौरान वो अपनी मां सरोज कोहली के साथ दिखाई दिए। जीत के बाद भावना कोहली और विकास कोहली ने अपनी मां को गले लगाया और इस तरह विराट कोहली की मां ने विराट के बिना अपने बाकि दोनों बच्चों के साथ जीत का जश्न मनाया।

इस जौरान विराट कोहली की मां पिंक सूट में काफी भावुक दिखाई दे रही थी। उनकी तस्वीरों से साफ लग रहा है कि जैसे इस ऐतिहासिक जीत पर वो बस अपने बेटे को गले लगा लाने चाहती हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा जहां विराट के शेड्यूल्स के कारण बच्चें और बाकि सभी चीजों को मैनेज करके रखती हैं तो वहीं विराट के भाई बहन मा का पूरा ख्याल रखते हैं। समय समय पर विराट अनुष्का दिल्ली में मां से मिलने आते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X