VIDEO: बीच मैच विराट कोहली के पास पहुंच गया जबरा फैन, डर गए कोहली फिर सिक्योरिटी ने पकड़कर...

Virat Kohli Fan Video: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार 135 रन बनाए। रांची के जेएससीए स्टेडियम में जैसे ही उन्होंने अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया, एक फैन अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में पहुंच गया और कोहली के पास आ गया। उस समय कोहली शतक का जश्न मना रहे थे।
कोहली ने उसे पैर छूने से रोका और तुरंत सुरक्षा कर्मियों ने उस फैन को बाहर ले गया। यह घटना सुरक्षा के नजरिए से बड़ी गलती मानी जा रही है। कोहली ने अपना शतक मार्को जानसेन की गेंद पर चौका लगाकर पूरा किया। शतक बनाते ही वह हवा में कूदकर और अपनी शादी की अंगूठी चूमकर खुशी मना रहे थे। तभी एक प्रशंसक उनके काफी करीब पहुंच गया।
यह कोहली का रांची में तीसरा शतक है। उन्होंने 102 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से शतक बनाया। इसके साथ ही वे इस मैदान पर सबसे ज्यादा तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले भी वे यहां 77, 139*, 45 और 123 रन की अच्छी पारियां खेल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications