इंस्टाग्राम एड पोस्ट हटाने के बाद कितनी गिर सकती है Virat Kohli की कमाई? जानें पूरी रिपोर्ट

Virat Kohli Earning Effects After Delete Ad Posts: विराट कोहली भारत के एक मशहूर क्रिकेटर है और आपको बता दें कि उनका हर एक अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। लेकिन इस बार उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसा कदम उठाया है जिसके चलते उनके फैंस काफी हैरान रह गए हैं।
दरअसल अक्सर अपने विराट कोहली को कई सारे ब्रांड का ब्रांड एंडोर्समेंट करते हुए देखा होगा। वह कई सारे ब्रांड एंडोर्समेंट वीडियो और तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने सभी एडवरटाइजमेंट पोस्टर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कथित तौर पर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से सभी विज्ञापनों को हटा दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि विराट कोहली का यह कदम उनकी कमाई पर कितना बड़ा असर डाल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि विराट कोहली के इस कदम से उनकी कमाई में क्या असर पड़ेगा।
विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट मैच ही नहीं बल्कि बिजनेस से लेकर ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह ब्रांड एंडोर्समेंट से हर एक ब्रांड का 7.50 से 10 करोड़ का चार्ज लेते हैं। इंस्टाग्राम की एक पोस्ट के लिए वह तकरीबन 11.5 करोड़ का चार्ज लेते हैं।
हालांकि एक बार विराट कोहली ने खुद इस बात का खुलासा किया था की ब्रांड एंडोर्समेंट और इंस्टाग्राम की एक पोस्ट के लिए जो उनकी कमाई बताई जा रही है वह पूरी तरीके से गलत है। हालांकि उन्होंने कभी भी सोशल मीडिया से होने वाली कमाई को लेकर खुलासा तो नहीं किया, लेकिन अक्सर ऐसे और फेक फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications