Virat Kohli: विराट कोहली ने इंस्टाग्राम से किया इन तस्वीरों और वीडियो का सफाया, अब बची हैं सिर्फ ये पोस्ट

Virat Kohli Deletes Instagram Ad Postes: क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम से एक ऐसे कदम उठाया है जिसे उनके सभी फैंस हक्के बक्के रह गए हैं। विराट कोहली जो कि कई सारे ब्रांड का चाहरे हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट वीडियो और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं उन्होंने सभी एडवरटीजमेंट पोस्ट को अपने इंस्टा अकाउंट से डिलीट कर दिया है।
विराट कोहली ने डिलीट किए सारे एड
विराट कोहली ने कथित तौर पर अपने इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल से सभी विज्ञापन हटा दिए हैं। यह कदम उनके पिछले फ़ैसले के बाद उठाया गया है जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत सोशल मीडिया पोस्ट पर कम और अपने जीवन और क्रिकेट पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित करने का फ़ैसला किया था।
एड डिलीट करने का कारण
विराट कोहली लगता था कि सोशल मीडिया पर मौजूदगी बनाए रखना डायवर्ट करने वाला और एनर्जी खपाने वाला काम है। हालांकि, कोहली की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है जिसमें बताया गया हो कि उन्होंने विज्ञापन क्यों हटाए।
विराट अनुष्का की पर्सनल लाइफ
आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। कभी कभी दोनों किसी खास मौके पर पोस्ट करते हैं। इसके साथ ही विराट और अनुष्का दोनों ही अपने बच्चों और पर्सनल लाइफ को तो बेहद कम ही एकसपोज करते हैं और पब्लिक में कतई ही नहीं लाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications