विराट रोकते रहे, लेकिन फैन को सरेआम मार दिया थप्पड़, कोहली की अपील बेअसर! Rajkot ODI में उठा बड़ा बखेड़ा

Rajkot ODI security breach: राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में 14 जनवरी 2026 को खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। मैच को उस समय कुछ देर के लिए रोकना पड़ा, जब विराट कोहली का एक दीवाना फैन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान में घुस आया।

Rajkot ODI security breach

इस घटना ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए, बल्कि एक मैच अधिकारी के बर्ताव को लेकर भी विवाद पैदा कर दिया।

सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान तक पहुंचा फैन

यह घटना उस वक्त हुई जब विराट कोहली फील्डिंग कर रहे थे। अचानक एक युवक स्टैंड्स से निकलकर सुरक्षा कर्मियों को चकमा देता हुआ सीधे मैदान में दौड़ पड़ा। देखते ही देखते वह विराट कोहली तक पहुंच गया और उनके पैरों में गिर पड़ा। फैन की कोशिश थी कि वह अपने पसंदीदा खिलाड़ी को गले लगाए, जिससे कुछ देर के लिए खेल रोकना पड़ा।

विराट कोहली के फैन को मारा थप्पड़

मैदान में अफरा-तफरी की स्थिति के बीच विराट कोहली ने बेहद शांत रवैया अपनाया। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को इशारों में संयम बरतने और फैन के साथ नरमी से पेश आने को कहा। फैन को जब मैदान से बाहर ले जाया गया, तब मामला और तूल पकड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि साइडलाइन पर पहुंचते ही एक मैच अधिकारी ने कोहली के उस फैन को थप्पड़ मार दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई।

कई यूजर्स ने अधिकारी के इस कदम को गलत बताते हुए कहा कि किसी भी हाल में शारीरिक हिंसा स्वीकार्य नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों के दबाव और बार-बार हो रही पिच इन्वेज़न की घटनाओं को देखते हुए इसे अनुशासन बनाए रखने की कोशिश बताया।

फैन को मिल सकती है सख्त सजा

हालांकि विराट कोहली ने मौके पर संयम बरतने की अपील की, लेकिन नियमों के अनुसार पिच पर घुसने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। आमतौर पर ऐसे मामलों में जहां शख्स पर इललीगल तौर पर एंट्री और सार्वजनिक शांति भंग करने का मामला दर्ज किया जाता है। स्टेडियम में जीवन भर के लिए बैन और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्टेडियम में डिसिपलिन कितना अहम है।

More from Filmibeat

Read more about: virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X