Virat Anushka Vacation: एक ही साड़ी में लिपटे विराट अनुष्का! जानें कहां मना रहे हैं वेकेशन

Virat Anushka

Virat Anushka Vacation Photos Fact Check: क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। विराट अनुष्का की तस्वीरें सामने आते ही मिनटों में वायरल हो जाती हैं। अब एक बार फिर से इस पावर कपल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

विराट अनुष्का की इन तस्वीरों की बात करें तो इनमें ये पावर कपल पूरी तरह से एक दूसरे में खोया दिखाई दे रहा है। विराट और अनुष्का दोनों की बेहद खूबसूरत लुक में दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें देखने के बाद लगता है कि जैसे वो किसी वेकेशन पर सुकून के पल बिताता रहे हैं।

हालांकि आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें असली नहीं बल्कि फेक हैं। जी हां, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद ही कम एक्सपोज करना पसंद करते हैं। वहीं उनकी इन तस्वीरों की बात करें तो ये उनके फैंस की कारामात हैं। विराट अनुष्का के चाहने वालों ने कपल की ये सुपर प्यारी तस्वीरें एआई के माध्यम से बनाकर तैयार की हैं।

आपको बता दें कि अनुष्का और विराट लंबे समय से भक्ति मार्ग पर चलने लगे हैं। अकसर दोनों को किसी पार्टी या इवेंट्स में नहीं बल्कि मंदिरों में और आश्रमों में देखा जाता है। वहीं आश्रम की बात करें तो आज विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में सुबह 6 बजे आ गए थे फिर दोनों 9:30 बजे के बाद ही आश्रम से निकले। बता दें कि इस बार अनुष्का और विराट अकेले ही बाबा के दर्शन करने आए थे। इस बार दोनों प्राइवेसी की वजह से अपने बच्चों को लेकर नहीं आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X