विराट अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज के कमरे में उनके सामने रखी जीती हुई ट्रॉफी? ऐसा था महाराज का रिएक्शन
Virat Kohli Anushka Sharma Premanand Maharaj: क्रिकेटर विराट कोहली आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बार एक बार फिर से प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां से उनकी काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई जो कि वायरल हो गई। अब कुछ ऐसा सामने आया है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है।

प्रेमानंद महाराज के चरणों में रखी ट्रॉफी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज से एकांत में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इससे भी दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान उनके सामने आईपीएल की जीती हुई ट्रॉफी भी रखी है। तस्वीर देखने के बाद साफ लग रहा है कि जैसे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जीती हुई ट्रॉफी महाराज जी के चरणों में समर्पित की है।
क्या है तस्वीर की सच्चाई
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है। इसके साथ ही नेटिजंस इस पर जमकर रिएक्शंस दे रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है। ये तस्वीर असली नहीं बल्कि पूरी तरह से फेक है।
फेक फोटो पर भी जमकर बरस रहा प्यार
विराट अनुष्का और प्रेमानंद महाराज की ये तस्वीर AI टूल्स के माध्यम से बनाई गई है और पूरी तरह से फेक है। हालांकि इसके बाद फैंस इसपर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
तुलसी माला और काउंटर
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अकसर ही प्रेमांनद महाराज से मिलते हैं। इसके साथ ही अब विराट और अनुष्का तुलसी की माला भी पहनने लगे हैं साथ ही दोनों के हाथों में कई बार नाम जप काउंटर भी देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications