गुलाबी सूट में गणपति को हाथ में लिए दिखी विराट-अनुष्का की बेटी, पहली बार बच्ची का चेहरा देख दंग रह गए लोग

Virat kohli Anushka Sharma

Virat kohli Anushka Sharma Daughter Vamika Fact Check Photo: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जानी मानी हस्ती हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा दोनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। दोनों से जुड़े कोई ना कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर आते रहते हैं, लेकिन आज तक फैन्स ने दोनों के बच्चों को पब्लिक एरिया में नहीं देखा इतना ही नहीं दोनों की (वामिका-अकाय) की कोई भी तस्वीर विराट-अनुष्का ने कभी शेयर नहीं की। ऐसे में फैन्स बच्चों की एक झलक देखने का सालों से इंतजार करते चले आ रहे हैं, लेकिन आज तक फैन्स को नन्हें बच्चों की एक भी झलक देखने को नहीं मिली।

बप्पा को हाथ में लिए दिखीं वामिका

लेकिन, गणपति के खास मौके पर हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ उनकी बेटी भी नजर आ रही है। गुलाबी रंग का सूट पहने वामिका काफी क्यूट दिख रही हैं। वामिका ने हाथ में बप्पा की मूर्ती ले रखी है। तीनों ही बप्पा की मूर्ती की स्थापना को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर विराट अनुष्का की बेटी की इस तस्वीर को देख लोग तो चौंक गए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ कितनी क्यूट है वामिका वहीं दूसरे ने लिखा- मां भी भक्ति भाव रखती है और बेटी भी।

क्या है तस्वीर की सच्चाई

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की यह तस्वीर रियल नहीं बल्कि AI द्वारा जनरेट की गई है, लेकिन यह तस्वीर इस तरह से एडिट की गई है जिसे देखकर लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि यह तस्वीर फेक है। भले ही वामिका की यह तस्वीर रियल ना हो, लेकिन इस तस्वीर को देखकर फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि वामिका सच में बहुत क्यूट होंगी।

Disclaimer: फिल्मबीट किसी भी प्रकार की AI फोटो और वीडियो का प्रोत्साहन नहीं करता है।

More from Filmibeat

Read more about: virat kohli anushka sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X