Virat-Anushka की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने ? क्यूटनेस देख फैन्स बोले- जूनियर चीकू...

Fact Check: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी दोनों प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन जाते हैं तो कभी दोनों को विदेशी ट्रिप पर जाते देखा जाता है। बता दें कि दोनों ही अपने बच्चों को बेहद ही प्राइवेसी में रखते हैं। ना तो आज तक अनुष्का विराट ने बेटी वामिका की तस्वीर शेयर की है और ना ही बेटे अकाय की।
चर्चाओं में रहते हैं अनुष्का-विराट
बेटी के जन्म के समय से ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इस बात की घोषणा की थी कि वह अपने बच्चों को कैमरा और लाइमलाइट से दूर रखेंगे। बता दें कि वामिका चार साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज तक अनुष्का और विराट ने बेटी की एक झलक नहीं दिखाई, लेकिन हां स्टेडियम में एक बार वामिका की झलक देखने को मिली थी। और प्रेमानंद महाराज के जब कपल ने दर्शन किए थे तब भी बेटी वामिका की झलक दिखी गई थी, लेकिन इसके बाद वीडियो एडिट करके बच्चों के चेहरों को ब्लर कर दिया गया था।
सामने आई बेटी वामिका की तस्वीर
लेकिन ऐसा पहली बार है जब सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट के साथ बेटी वामिका की साफ झलक देखने को मिल रही है। जी हां, वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल वेकेशन पर गया है। जहां से कपल ने कई तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुष्का और विराट के साथ नन्ही वामिका भी गोद में बैठी नजर आ रही है। बता दें कि वामिका की तस्वीरें देख फैन्स तो तारीफ करते थक नहीं रहे है। तस्वीरें देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बहुत ही क्यूट है वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यह तो एक दम विराट पर गई है जूनियर चीकू है तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही प्यारी लग रही है वामिका।
क्या है तस्वीरों की सच्चाई
आपको बता दें कि वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में जरा भी सच्चाई नहीं है। यह सभी तस्वीरें AI द्वारा जनरेट की गई हैं, लेकिन इन तस्वीरों को इस तरह से एडिट किया गया है कि फैन्स तो इन तस्वीरों को देख अंतर निकाल ही नहीं पा रहे हैं।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी तरह के AI फोटो/ वीडियो का समर्थन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications