..................... Virat Kohli and Anushka Sharma will not go to meet Premanand Maharaj, RCB won IPL - Hindi Filmibeat

घमंड या मजबूरी.. इस बार प्रेमानंद महाराज से मिलने नहीं जाएंगे विराट-अनुष्का? दूसरी बार IPL जीतते ही आई खबर!

Virat-Anushka Premanand Maharaj: आईपीएल 2026 समाप्त हो गया है और लगातार दूसरी बार विराट कोहली की टीम आरसीबी ने ये ट्ऱॉफी जीती है। रजत पाटीदार इस टीम के कप्तान हैं और ये कारनामा करने के बाद खबरों में हैं।

Virat-Anushka Premanand Maharaj

इस मैच में विराट कोहली ने कमाल की पारी खेली और मैच जिताया। अनुष्का शर्मा वहीं मौजूद थीं और लगातार विराट की बैटिंग को एंजॉय कर रही थीं। लेकिन इस बार विराट-अनुष्का और प्रेमानंद जी महाराज को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि हैरान करने वाली है।

Also Read
'बेकार गाना लाई है..' पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को कॉल करके कही ये बात? फूट-फूटकर रोई हसीना!
'बेकार गाना लाई है..' पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को कॉल करके कही ये बात? फूट-फूटकर रोई हसीना!

कहा जा रहा है कि इस जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए नहीं जाएंगे। हमेशा प्रेमानंद महाराज के पास नजर आने वाले ये दोनों आईपीएल की शुरुआत के पहले भी वहां पहुंचे थे और आशीर्वाद लिया था। लेकिन अब जीत के बाद ऐसा क्या हुआ है जिससे विराट-अनुष्का उनके पास नहीं जाएंगे।

घमंड या मजबूरी? ये है कारण...

आईपीएल जीतने के बाद प्रेमानंद महाराज के पास ना जा पाना विराट-अनुष्का का घमंड नहीं बल्कि उनकी मजबूरी है। जी हां, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत काफी बिगड़ गई है और इसके बाद उन्होंने सबसे मिलना जुलना छोड़ दिया है।

वो ना तो भक्तों को दीक्षा दे रहे हैं और ना किसी को ये पता है कि फिलहाल वो कैसे हैं। इस बार हालत ज्यादा खराब है क्योंकि पहले वो एक-दो दिनों में सामने आ जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाया है। यही कारण है विराट- अनुष्का उनसे नहीं मिलने जा पाएंगे। एक बार उनकी हालत सही होती है तो जाहिर है कि दोनों उनसे बिना मिले नहीं रहने वाले। विराट और अनुष्का को पहली बार किसी संत के पास एक साथ देखा गया था।

विराट कोहली को पहली बार अनुष्का शर्मा की प्रेमानंद महाराज के पास लेकर गईं थीं और इसके बाद विराट उनके बहुत बड़े भक्त बन गए थे।

Read more about: virat kohli anushka sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X