कैमरो से दूर इतने बड़े हो गए विराट अनुष्का के बच्चे? अकाय को अब खूब खिलाती है वामिका
Virat Anushka Children Photos Fact Check: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा औऱ विराट कोहली अपने दोनों बच्चों को पैपराजी से बचा कर रखते हैं। ऐसे में फैंस विराट अनुष्का के बच्चों को देखने के लिए और ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बच्चो की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

विराट कोहली के साथ खेलते अकाय और वामिका
सामने आई तस्वीरों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बच्चे बेहद क्यूट अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें देखने के बाद हर किसी की मुंह से एक ही बात निकल रही है वो है- ये बच्चे कैमरों से दूर इतने बड़े हो गए। तस्वीरों में विराट कोहली जहां छोटे अकाय को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं वामिका क्यूज पोज देती और कभी भाई को खिलाती दिखाई दे रही है। तस्वीरें देखने के बाद साफ लग रहा है कि वामिका अपने भाई को अब खूब खिलाने लगी है।
क्या है वायरल तस्वीरों की सच्चाई
जहां एक और विराट और अनुष्का ने अभी तक बच्चों का चेहरे रिवील तक नहीं किया है ऐसे में सवाल उठता है कि ये तस्वीरें कैसे और कहां से सामने आई हैं। तो अब हम आपको इन तस्वीरों की सच्चाई बताते हैं जो कि हैरान करने वाली हैं। दरअसल, विराट अनुष्का के फैंस ने उनकी ये तस्वीरें एआई टूल्स के माध्यम से क्रिएट की हैं। जी हां ये तस्वीरें असली नहीं बल्कि पूरी तरह से फेक और अभी तक विराट अनुष्का के बच्चों का चेहरा सामने नहीं आया है।
पहले भी हो चुकी हैं तस्वीरें वायरल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब विराट अनुष्का और उनके बच्चो की एआई जेनेरेटेड तस्वीरें वायरल की गई हैं। बल्कि आए दिन फैंस ऐसी तस्वीरें क्रिएट करते रहते हैं। इसके साथ ही और भी तमाम सेलेब्स की फोटोज वायरल होती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











