Viral Video- सरेराह महिला ने नेता जी को चप्पल से पीटा, ब्लैकमेल करने का आरोप!

Woman beats up leader- सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज वायरल हो जाते हैं जो कि काफी हैरान करने वाले होते हैं। इस वक्त एक नेता जी का वीडियो सामने आया है जिनकी पिटाई महिलाओं के द्वारा की जा रही है।
सरेराह महिलाओं ने नेता जी को चप्पलों से पीटा है। पता चला है कि काफी समय से नेता जी महिला को प्रताड़ित कर रहे थे और ब्लैकमेल कर रहे थे। जी हां, ये आरोप महिला ने लगाए हैं लेकिन ये बात कितनी सच है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
वीडियो में नजर आ रहे नेता जी महाराष्ट्र में संभाजी ब्रिगेड पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और इनका नाम डॉ गजानन पारधी। महिला का आरोप है कि काफी समय से ये ब्लैकमेल कर रहे हैं और पैसे मांग रहे हैं।
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि नेता कार में बैठे हुए हैं और एक महिला लगातार चप्पल से उनके ऊपर प्रहार कर रही है। इस दौरान नेता जी किसी तरह का विरोध नहीं कर रहे हैं बस मार खा रहे हैं। इसके अलावा कोई कार के अंदर के भी नजर आ रहा है जो कि उनको पकड़कर बाहर की तरफ धक्का दे रहा है ताकि महिला आराम से मार सकते।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''दिल से सेल्युट रहेगा महिला शक्ति को।'' एक ने लिखा, ''ये काम बहुत अच्छा किया।'' एक ने लिखा, ''बीजेपी सरकार में ऐसे ही लोग नेता मंत्री बनते हैं।'' एक ने लिखा, ''देश में जितने भी भ्रष्टाचारी नेता है उनके साथ ऐसा ही सुलूक होना चाहिए। सलाम है ऐसी नारी को।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए महिला को सपोर्ट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications