Viral Video: देश रो पड़ा जब मजबूर पत्नी ने स्ट्रेचर पर 8 घंटे की बच्ची को थामे, शहीद पति को दी अंतिम विदाई

Viral Video : कई बार आंखे कुछ ऐसा देख लेती हैं जिसको देखकर आंसुओं का रुकना नामुमकिन होता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो इस वक्त महाराष्ट्र के सतारा जिले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक जन्म, एक मौत और एक तड़पती पत्नी एक साथ नजर आ रही है।

Viral Video

जी हां, एक आर्मी ऑफिसर ड्यूटी पर शहीद हो गया था और उनकी अंतिम विदाई से पहले ही उसकी पत्नी ने एक बेटी को अस्पताल में जन्म दिया। वीडियो में लोग उसकी अंतिम विदाई के लिए पहुंचे हैं और जो भी वहां मौजूद था ये दृश्य देखकर अपने आपको रोने से नहीं रोक सका। ये तस्वीरें इतनी दुखदाई है कि उनकी पीड़ा समझना हर किसी के बस की बात नहीं।

तकलीफदेह वीडियो..

आर्मी ऑफिसर और उसकी पत्नी ने कितने सपने सजाए होंगे। एक पिता और मां बनकर अपने बच्चे को एक साथ पालने के, उसके साथ खेलने के और उसकी तोतली जुबान से मां और पापा सुनने के। किसको पता था कि बेटी के जन्म के साथ ही उनके सारे सपने चकनाचूर हो जाएंगे। इस वीडियो में आप देखेंगे कि शहीद पति का शव वहां है , एक महिला ने शहीद की नवजात बेटी को गोद में लिया हुआ है। पत्नी स्ट्रेचर पर है जो कि इस हालत में भी नहीं है कि सुहाग उजड़ने के दर्द में सही से रो भी सके। सीधे अस्पताल से पति को अंतिम विदाई देने पहुंची इस महिला का दर्द असहनीय है। इस आभागी बच्ची का क्या कुसूर था जिसने आंखे खोलने से पहले ही पिता को खो दिया। ये किसी फिल्म का बनाया हुआ सीन नहीं है बल्कि किसी की दर्दनाक हकीकत है। जन्म, मौत और दर्द को एक साथ समेटे ये वीडियो दिल को झकझोरने वाला है।

लोगों ने किए कमेंट्स

इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''निःशब्द।'' एक ने लिखा, ''एक फौजी है जो अपना काम ईमानदारी से करता है और अपने देश के लिए अपनी जान भी दे देता है।'' एक ने लिखा, ''दर्दनाक वीडियो।'' एक ने लिखा, ''सपनों में एक पिता, प्रार्थनाओं में एक पति, इतिहास में एक शहीद।'' देखिए वीडियो जो कि दिल दहलाने वाला है..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X