Viral Video- फ्रांस के राष्ट्रपति को पत्नी ने मारा थप्पड़? वीडियो सामने आते ही हुई फजीहत!

France President Slapped by Wife- कई बार कुछ ऐसे वीडियोज सामने आ जाते हैं जिनपर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। पत्नियों पर अक्सर मजाकिया तंज कसा जाता है और कहा जाता है कि उनसे पंगा नहीं लेना चाहिए क्योंकि आप कुछ भी हों पत्नी के लिए सिर्फ पति होते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें फ्रांस के प्रेसीडेंट Emmanuel Macron को उनकी पत्नी Brigitte तमाचा मारती नजर आ रही है। ये वीडियो कैमरे में कैद हो गया और अब आग की तरह वायरल हो रहा है।
इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति फ्लाइट में थे। बता दें कि इस वीडियो पर कई तरह के मीम बन रहे हैं और लोग मजाक करते हुए पत्नियों पर जोक भी बना रहे हैं।
वियतनाम आए थे..
फ्रांस के प्रेसीडेंट Emmanuel Macron इस दौरान विएतनाम की यात्रा पर थे और प्लाइट से उतरने से पहले ही कुछ ऐसा हुआ जो कि रिकॉर्ड हो गया। एयरपोर्ट पर मौजूद मीडियाकर्मी उनको कवर करने के लिए खड़े थे और इसी दौरान सीढ़ियों के पास ही उनकी पत्नी उनको तमाचा मारा था। हालांकि इसके बाद दोनों में कोई बात हुई और मुस्कुराते हुए बाहर निकले।
लोग कर रहे हैं बातें
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''आखिरकार वो भी एक महिला है।'' एक ने लिखा, ''एक राष्ट्रपति के लिए इस तरह का कार्य करना स्वीकार्य नहीं है।'' एक ने लिखा, ''यह देखकर कि ब्रिजेट वास्तव में एक इंसान है, मुझे यकीन है कि इससे दुख हुआ होगा...।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि RadioGenoa ने ट्विटर पर साझा किया है।
Macron slapped by his wife Brigitte. pic.twitter.com/cZDzdgPZnq
— RadioGenoa (@RadioGenoa) May 26, 2025


Click it and Unblock the Notifications











