Viral Video: माघ मेले में छाई छोटी मोनालिसा, पहले नैन नक्श ने जीता दिल अब डांस वीडियो ने मचाया धमाल

यूं तो महाकुंभ 2025 में बहुत से लोग वायरल हुए थे, लेकिन मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक अलग ही पहचान बना ली थी। नीली आंखें और उनकी सादगी ही लोगों को पसंद आई थी। अपनी मासूमियत की वजह से वह वायरल हुईं। मोनालिसा का नाम इतना हिट हो गया कि उन्हें फिल्मों के साथ ही कई म्यूजिक वीडियो और प्रमोशन तक के ऑफर मिलने लगे। आज मोनालिसा का लुक इतना बदल गया है कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है।

Viral Video

इंटरनेट पर वायरल हुआ छोटी मोनालिसा का डांस वीडियो

वहीं अब इस मोनालिसा के बाद एक छोटी मोनालिसा भी वायरल हो रही हैं। दरअसल हाल में प्रयागराज में माघ मेला 2026 का आयोजन किया गया है। जहां तमाम श्रद्धालु आकर गंगा में डुबकी लगाते हैं। वहीं भक्तों की भीड़ देख कोई दातुन बेचने निकल पड़ रहा है तो कोई हाथ में माला लेकर। वहीं इस माघ मेले में एक छोटी बच्ची को भी नोटिस किया गया जो हूबहू मोनालिसा की झलक खा रही है। वही अदाएं, वही मासूमियत और उसी लिबास में यह बच्ची माला बेचती नजर आ रही है। बच्ची के नैन नक्श देख लोग इस बच्ची को छोटी मोनालिसा के नाम से पुकारने लगे हैं।

बच्ची का डांस देख तारीफ करते नहीं थके लोग

फिलहाल तो इस बच्ची का एक डांस वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें छोटी मोनालिसा को ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। लोगों को इस बच्ची का डांस वीडियो बड़ा ही पसंद आ रहा है। लोग इस बच्ची की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। बच्चे का वीडियो देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम कार्बन कॉपी है वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये भी जल्द ही हिट होने वाली है।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X