Viral Video: तीसरी शादी कर रहा था दूल्हा, दूसरी पत्नी ने गेस्ट हाउस पहुंचकर कर दी चढ़ाई, हैरान कर देगा वीडियो
Viral Video: यूपी के सीतापुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि आपको कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं की याद दिला देगा। इस वीडियो में एक शख्स ने धोखेबाजी की सारी हदें ही पार कल दीं।

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि शादी के मंडप पर बैठे इस शख्स को कुछ महिलाएं पकड़ लेती हैं और खूब गाली गलौज होती नजर आ रही है। इस मौके पर पुलिस भी मौजूद है जो कि लोगों को समझाती हुई नजर आ रही है।
दरअसल ये पूरा मामला शादी का है। एक व्यक्ति जिसका नाम सोनू है वो दो शादियां पहले से ही कर चुका था और अब सोनू तीसरी शादी करने की फिराक में था। हालांकि इस बार इसका ये मंसूबा नाकाम हो गया।
क्या है पूरा मामला?
सामने आई जानकारी की मानें तो ये पूरा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के पितपुर गांव का हैं जहां पर सोनू उर्फ की शादी की रश्में चल रहीं थीं। हालांकि किसी को अंदाजा नहीं था कि दूसरी पत्नी आकर रंग में इस तरह से खलल डालेगी कि पूरा मामला की उल्टा पड़ जाएगा। बता दें कि शादी के दौरान दूसरी पत्नी ने परिजनों और पुलिस के साथ आकर हंगामा कर दिया और बताया कि वो पहले से ही शादीशुदा है। पता चला कि इस शख्स ने पहली शादी को छिपाकर दूसरी शादी की थी और दूसरी छिपाकर तीसरी शादी करने वाला था। पत्नी का आरोप है कि ऐसा करने से पहले उसने तलाक नहीं लिया और बिना बताए ये काम करने जा रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस बीच में आ गई और सच्चाई की जांच कर उचित कार्यवाही की बात रही है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो में लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''चलो अच्छा हुआ कि नाश्ता पानी हो गया था नहीं तो कुछ नहीं मिलता।'' एक ने लिखा, ''अरे रुको, मुझे अपना खाना खाने दो।'' एक ने लिखा, ''जब अब्दुल कर सकता है तो हिंदू क्यों नहीं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











