'हलाला करने से बच जाएंगी..' सांसद इकरा हसन को लेकर स्वामी विशाल रामदास की अभद्र टिप्पणी, मचा बवाल

Vishal Ramdas on Iqra Hasan: सपा सांसद इकरा हसन को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह का विवाद देखने को मिलता रहता है। कुछ समय पहले किसी ने उनपर अभद्र टिप्पणी की थी और बवाल मच गया था।

Iqra Hasan

अब एक बार फिर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें भगवा वस्त्र पहने एक शख्स उनपर ऐसी टिप्पणी कर रहा है कि इकरा के समर्थक आग बबूला हो गए हैं। तीन तलाक और हलाला को लेकर इकरा हसन को गुर्जरों से शादी करने की बात करने वाले इस शख्स का वीडियो आग की तरह फैल रहा है।

इस शख्स का नाम स्वामी विशाल रामदास है कि शामली में लोगों को संबोधित कर रहा था। इस दौरान अभद्र टिप्पणी करने को लेकर ये लोगों के निशाने पर हैं।

हलाला से बच जाएंगी इकरा हसन...

सपा सांसद को लेकर स्वामी विशाल रामदास ने कहा, ''इकरा हसन जब आई होंगी तो उसने कहा होगा कि मैं गुर्जरी हूं, मैं आपकी जाति की हूं आपकी बेटी हूं। मैं भी आपकी रक्षक हूं आप मुझे वोट दीजिए। अगर इकरा हसन अपने आप को गुर्जर बताती हैं तो आएं और किसी गुर्जर से शादी कर लें। या फिर ये रिश्ता सिर्फ वोटों तक का ही है। अगर इकरा हसन ऐसा करती हैं तो वो तीन तलाक से भी बच जाएंगी और हलाला करने से बच जाएंगी। हलाला भी नहीं करना पड़ेगा।'' इस शख्स की बातें सुनकर वहां पर मौजूद लोगों के तालियों की आवाज साफ सुनाई दे सकती है। वीडियो के सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूटा है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

स्वामी विशाल रामदास के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''अपनी बेटी की शादी मुस्लिम से करो। 5 पति रखने से बच जाएगी।'' एक ने लिखा, ''सबसे पहले यह काम तुम ही कर लो।'' एक ने लिखा, ''तेरे से किसने ने राय मांगी तू, अपना देख।'' एक ने लिखा, ''इसके खिलाफ fir होनी चाहिए यह एक सम्मानित सांसद की गरिमा के खिलाफ भाषा का इस्तेमाल है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X