Viral Video- सपा कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो के अंदर मौलाना रशीदी पर बरसाए थप्पड़, डिंपल यादव टिप्पणी पर बवाल!

Maulana Rashidi slapped SP workers- अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव को लेकर मौलाना साजिद राशीदी की अपमानजनक टिप्पणी के बाद बवाल मचा हुआ है। लगातार सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जा रहा है और अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान कर देगा।
सपा कार्यकर्ताओं ने एक टीवी चैनल के स्टूडियों में साजिद रशीदी को थप्पड़ थप्पड़ पीट दिया है। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है और लोग अपनी राय इसपर दे रहे हैं। पता चला है कि ये पूरा मामला लखनऊ के हजरतगंज इलाके में पेश आया है।
साजिद रशीदी ने मस्जिद में बैठी डिंपल यादव के लिए 'नंगी' शब्द का प्रयोग किया था। जैसे ही उनका ये वीडियो आया लोग हैरान हो गए थे और सपा कार्यकर्ता विरोध में उतर गए थे।
स्टूडियो में मौलाना राशीदी की पिटाई
वायरल हो रहे वीडियो में कुछ बहस चल रही है और मौलाना साजिद रशीदी वहां पर मौजूद हैं। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता उनके पास जाते हैं और अचानक मौलाना के ऊपर थप्पड़ बरसाना शुरु कर देते हैं। हालांकि लोग बीच बचाव करते हैं लेकिन तब तक मौलाना की पिटाई हो जाती है। इसकी पुष्टि खुद 'हिंदी खबर' ने की है ये सपा कार्यकर्ता हैं जो कि मौलाना को पीट रहे हैं। अब ये वीडियो वायरल है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक यूजर ने लिखा, ''तुम्हारी दुकान बंद हो गई सपा वाला अब वोट मुसलमान तुम्हारे को नहीं देंगे।'' एक ने लिखा, ''भाई जिसने भी किया है ठीक किया...नारी के सम्मान में कोई समझौता नहीं...।''' एक ने लिखा, ''पहली बार सपा कार्यकर्ता ने कुछ अच्छा काम किया।'' एक ने लिखा, ''मुस्लिम SP party को वोट देता है। अब मुस्लिम को पीटा गया SP कार्य कर्ता द्वारा। जब गीदड़ की मौत आती है तो शहर की तरफ भगता है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications