गुरुग्राम की रंगीन रातें वायरल! नए साल पर नशे में धुत्त लोग कहीं कर रहे उल्टी तो कोई सड़क किनारे ही...

Viral Video: गुरुग्राम को अक्सर दिल्ली-एनसीआर का पार्टी हॉटस्पॉट कहा जाता है। यहां की नाइटलाइफ, क्लब और देर रात तक चलने वाली पार्टियां यंग लोगों के बीच काफी फेमस है। लेकिन हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो ने गुरुग्राम की पार्टी कल्चर को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

Viral Video

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे लोग शराब के नशे में धुत्त हैं और खुद को संभाल भी नहीं पा रहे हैं। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जनरेशन के ऊपर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि वीडियो में दिखाई दे रहे ज्यादातर में से 20 से 30 उम्र के लोग ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा

यह वीडियो गुरुग्राम के सेक्टर 29 का बताया जा रहा है। इसमें देर रात पार्टी के बाद युवाओं को घर लौटते हुए देखा जा सकता है। कुछ लोग नॉर्मल हालत में नजर आए, लेकिन कई लड़के-लड़कियां नशे में लड़खड़ाते दिखे। वीडियो में कुछ महिलाएं ठीक से चल नहीं पा रही थीं, जबकि कुछ आदमी गाड़ियों या कैब प्वाइंट के पास उल्टी करते दिखे। कुछ लोग सड़क किनारे बेहोश पड़े नजर आए और उनके दोस्त उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे। कई लड़के फुटपाथ पर बैठे दिखे, हाथ में जूते पकड़े हुए कैब का इंतजार करते हुए, जिससे साफ पता चलता है कि वे बहुत थके हुए या नशे में थे।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आने लगे। कुछ लोगों ने इसे मजाक के तौर पर लिया और इसे 'गुरुग्राम की पार्टी नाइट्स की हकीकत' बताया। वहीं, कई यूजर्स ने इसे पर चिंता जताई। लोगों ने नशे में गाड़ी चलाने, सड़क हादसों, सेहत पर पड़ने वाले असर और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।

साइबर हब और साइबर सिटी की भीड़

सिर्फ सेक्टर 29 ही नहीं, बल्कि नए साल की रात साइबर हब और साइबर सिटी में भी भारी भीड़ देखने को मिली। वहां हालात लगभग भगदड़ जैसे नजर आए। कई लोगों ने इतनी भीड़ में जश्न मनाने को लेकर सवाल खड़े किए। हालांकि राहत की बात यह रही कि वहां से किसी बड़ी दुर्घटना की खबर सामने नहीं आई।

गुरुग्राम की पार्टी कल्चर तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोगों का मानना है कि जश्न मनाने के साथ-साथ संयम, समझदारी और जिम्मेदारी भी जरूरी है, ताकि खुशियां किसी खतरे में न बदल जाएं।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X