Viral Video- रिंकू सिंह की मंगेतर ने खेत में लगाए धान, ऐसी हालत में काम करती दिखीं सपा सांसद प्रिया सरोज!

Priya Saroj

Priya Saroj planting paddy- क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज इस वक्त काफी चर्चा में रहती हैं। सगाई के बाद से ही प्रिया सोशल मीडिया पर लगातार खबरों में हैं और कई तरह के काम करती नजर आती रहती हैं।

अब प्रिया का एक वीडियो सीधे उनके गांव से वायरल हो रहा है इसमें किसानी करती हुई नजर आ रही हैं। जमीन से जुड़ी सपा सांसद इस दौरान धान की खेती करने पर ध्यान लगाए हुए हैं।

हीरो बनने से पहले ऐसा था Khesari Lal Yadav का हुलिया, हालत देख दंग रहे गए फैंस, बोले- 'खूंखार लग रहे हो'

प्रिया का खेत में धान बोते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने सामने आकर धमाका कर दिया है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। काफी देखा जाता है कि कोई सांसद इस तरह के काम करते हुए नजर आता है।

मछलीशहर से हैं माननीय सांसद

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज समाजवाली पार्टी से चुनाव लड़ती हैं। यूपी के मछलीशहर से वो सांसद हैं और अक्सर लोगों के बीच नजर आती रहती हैं। कुछ समय पहले ही इंडियन क्रिकेट टीम के खतरनाक बल्लेबाज रिंकू सिंह से उनकी सगाई हुई थी और वो रातों रात सुर्खियों में आ गईं थीं। सगाई के बाद दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं थीं और काफी पसंद की जा रही थीं। बता दें कि रिंकू सिंह ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है लेकिन अपने टैलेंट के दमपर वो किसी से कम नहीं है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

रिंकू सिंह की मंगेतर को धान लगाते देख लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''माननीय सांसद प्रिया सरोज सांसद दीदी।'' एक ने लिखा, ''जय समाजवाद जय किसान।'' एक ने लिखा, ''बहुत शानदार सांसद प्रिया सरोज जिंदाबाद जिंदाबाद जिंदाबाद।'' इस तरह से लोग सांसद महोदया के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। रिंकू सिंह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X